दबी हुई नसों का घरेलू इलाज- कमर के नस के दब जाने पर ऐसा करें घर में ही उपचार, मिलेगी चुटकियों में राहत-पाएंगे जल्द आराम

By आजाद खान | Published: August 18, 2022 05:30 PM2022-08-18T17:30:47+5:302022-08-18T17:37:59+5:30

जानकारों की माने तो आम तौर पर कमर के नस के दब जान से, इसे घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। लेकिन यह समस्या जब गंभीर हो जाए तो ऐसे में आप डॉक्टरों से कन्सल्ट करना न भूलें।

Home remedies for pinched nerves do this treatment at home if vein waist is suppressed get relief pinch | दबी हुई नसों का घरेलू इलाज- कमर के नस के दब जाने पर ऐसा करें घर में ही उपचार, मिलेगी चुटकियों में राहत-पाएंगे जल्द आराम

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsदबी हुई नसे आपके शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। यह समस्या आपके शरीर के किसी भी कोनें में हो सकती है। यह समस्या आपके शरीर के किसी भी कोनें में हो सकती है।

Varicose Veins: नसों के दब जाना आजकल आम बात हो गया है। इस कारण शरीर के किसी भी कोनों में दर्द का एहसास होने लगता है। नसों के दबने से तो बचा नहीं जा सकता है, लेकिन आप इसके दबने की स्पीड को कम जरूर कर सकते है। नसों के दबने में सबसे खतरनाक कमर के नस होते है। अगर किसी के कमर के नस दब जाए तो उसे तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। 

ऐसे में आइए जानते है कि अगर किसी के कमर के नस (varicose vein) दब जाए तो उसे क्या करना चाहिए। आम तौर पर आप इसे घरेलू उपायों से भी ठीक कर सकते है, लेकिन समस्या जब गंभीर हो जाए तो आप डॉक्टर को कन्सल्ट करना न भूलें। 

कमर की नस दबने क्या करना चाहिए? (What to do in Varicose Veins) 

आम तौर पर जिनके कमर के नस दब जाते है, उनको उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस समस्या का तुरंत इलाज करना जरूरी हो जाता है। इस हालत में आप घरेलू व आयुर्वेदिक नुस्खे को ट्राई जरूर कर सकते है। आइए इसके बारे में जानते है। 

1. लगाएं आयुर्वेदिक लेप (Ayurvedic Oil)

जब कभी भी आपके कमर के नस दब जाए तो ऐसे में आप आयुर्वेदिक लेप को इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपकी दबी हुई नसे ठीक भी हो सकती है और आपको आराम भी मिल सकता है। 

इस लेप को तैयार करना भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप आधा कप नारियल का तेल लें। फिर इसमें 1 चम्मच काली मिर्च पाउजर, 2 चम्मच अदरक या फिर हल्दी का पाउडर, 10 से 15 बूंदें लैंवेडर और पुदीने का तेल डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे हल्का गर्म कर लें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 

अगर कोई इसे हर रोज लगाता है तो ऐसे में उसे काफी आराम मिलेगा और उसकी दबी हुई नसे खुल भी सकती है। 

2. लहसुन का पेस्ट भी होता है बहुत कारगर ( Garlic Paste)

इस हालत में लहसुन का पेस्ट काफी कारगर साबित होता है। इसे बनाने के लिए आप पहले लहसुन के कुछ 10 से 15 कलियां लें और फिर उसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फिर आप प्रभावित जगह पर लगाएं। 

अगर आप पेस्ट लगाना नहीं चाहते है तो आप इसका सेवन भी कर सकते है। ऐसा करने से आपको बहुत आराम होगा। 

3. सेंधा नमक से नहाना भी होता है फायदेमंद (Black Salt)

कमर की दबी हुई नसों को आप सेंधा नमक से भी नहाकर ठीक कर सकते है। इसके लिए आप पानी को हल्का गर्म कर लें और उसे एक बाथ टब में डाल दें। फिर इस पानी में सेंधा नमक को डाल दें और इसमें कुछ देर तक बैठ जाएं। फिर कुछ देर बाद आप इस पानी से पूरी तरह नहा लें। 

इस तरीके से आपके नहाने से आपके दबी हुई नसे खुल सकती है और आपको आराम भी मिल सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Home remedies for pinched nerves do this treatment at home if vein waist is suppressed get relief pinch

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे