लाइव न्यूज़ :

सफेद दाग को पूरी तरह खत्म कर देते हैं घर-घर में मिलने वाले इस पेड़ के हरे पत्ते

By उस्मान | Updated: August 31, 2018 13:50 IST

भारत में तो चार प्रतिशत लोग इस से पीड़ित हैं। भारतीय समाज में तो इसे छुआ-छूत की बीमारी के तौर पर माना जाता है।

Open in App

सफेद दाग (Leukoderma) एक त्‍वचा रोग है। इस रोग से ग्रसि‍त लोगों के बदन पर अलग-अलग स्‍थानों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग हो जाते हैं। हाथ-पैरों में दिखने वाले सफेद दाग आपकी सुंदरता को कम कर सकते हैं। कई लोगों के लिए ये सफेद दाग शर्म का कारण भी बन जाते हैं। चेहरे पर सफेद दागों के पड़ने की वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। हालांकि कैल्शियम की गोलियां लेकर इससे राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा मेडिकल जगत में सफेद दाग के लिए कई इलाज हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों से भी इससे राहत पा सकते हैं। इस उपाय में सबसे पहला नाम नीम का आता है। नीम की पत्ती, फूल, निंबोली और छाल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि नीम सफेद दाग के लिये एक वरदान कैसे है। 

 दुनिया में दो फीसदी लोग सफेद दाग से प्रभावितसफेद दाग किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है। कई बार ये जेनेटिक भी होता हे। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के दो प्रतिशत लोग इस बीमारी के शिकार हैं और भारत में तो चार प्रतिशत लोग इस से पीड़ित हैं। भारतीय समाज में तो इसे छुआ-छूत की बीमारी के तौर पर माना जाता है। इससे राहत पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

सफेद दाग के लिए ऐसे करें नीम का इस्तेमालनीम की पत्तियां और फल कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। नीम की पत्ती को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और उसे दाग वाली जगह में एक महीने तक लगाएं। साथ ही नीम के फल को रोज खाएं और नीम के पत्तों का जूस पिएं। इससे खून साफ होगा और सफेद दाग के साथ त्वचा की सारे रोग खत्म हो जाएंगे। 

नीम के अन्य फायदे

- शरीर के किसी हिस्से के जलने पर तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।

- कान में दर्द होने पर आपको नीम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दर्द से राहत मिलती है और कान बहने की समस्या भी ठीक होती है। 

- की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय है।

- नीम की दातुन से दांत साफ करने पर पायरिया की रोकथाम होती है और दांतों और मसूड़ों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

- नीम को अच्छा कंडीशनर माना जाता है इसके पत्तियों को पानी में उबालकर बाल धोने से डैंड्रफ और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप सफेद दाग से पीड़ित हैं और इससे राहत पाने के लिए नीम का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। यह केवल एक घरेलू उपाय है इसलिए आपको इसके साथ इलाज जारी रखना चाहिए।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब