सफेद दाग को पूरी तरह खत्म कर देते हैं घर-घर में मिलने वाले इस पेड़ के हरे पत्ते

By उस्मान | Updated: August 31, 2018 13:50 IST2018-08-31T13:50:50+5:302018-08-31T13:50:50+5:30

भारत में तो चार प्रतिशत लोग इस से पीड़ित हैं। भारतीय समाज में तो इसे छुआ-छूत की बीमारी के तौर पर माना जाता है।

home remedies for leucoderma: use neem to get rid leucoderma or safed daag | सफेद दाग को पूरी तरह खत्म कर देते हैं घर-घर में मिलने वाले इस पेड़ के हरे पत्ते

फोटो- पिक्साबे

सफेद दाग (Leukoderma) एक त्‍वचा रोग है। इस रोग से ग्रसि‍त लोगों के बदन पर अलग-अलग स्‍थानों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग हो जाते हैं। हाथ-पैरों में दिखने वाले सफेद दाग आपकी सुंदरता को कम कर सकते हैं। कई लोगों के लिए ये सफेद दाग शर्म का कारण भी बन जाते हैं। चेहरे पर सफेद दागों के पड़ने की वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। हालांकि कैल्शियम की गोलियां लेकर इससे राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा मेडिकल जगत में सफेद दाग के लिए कई इलाज हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों से भी इससे राहत पा सकते हैं। इस उपाय में सबसे पहला नाम नीम का आता है। नीम की पत्ती, फूल, निंबोली और छाल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि नीम सफेद दाग के लिये एक वरदान कैसे है। 


 
दुनिया में दो फीसदी लोग सफेद दाग से प्रभावित
सफेद दाग किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है। कई बार ये जेनेटिक भी होता हे। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के दो प्रतिशत लोग इस बीमारी के शिकार हैं और भारत में तो चार प्रतिशत लोग इस से पीड़ित हैं। भारतीय समाज में तो इसे छुआ-छूत की बीमारी के तौर पर माना जाता है। इससे राहत पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

सफेद दाग के लिए ऐसे करें नीम का इस्तेमाल
नीम की पत्तियां और फल कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। नीम की पत्ती को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और उसे दाग वाली जगह में एक महीने तक लगाएं। साथ ही नीम के फल को रोज खाएं और नीम के पत्तों का जूस पिएं। इससे खून साफ होगा और सफेद दाग के साथ त्वचा की सारे रोग खत्म हो जाएंगे। 

नीम के अन्य फायदे

- शरीर के किसी हिस्से के जलने पर तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।

- कान में दर्द होने पर आपको नीम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दर्द से राहत मिलती है और कान बहने की समस्या भी ठीक होती है। 

- की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय है।

- नीम की दातुन से दांत साफ करने पर पायरिया की रोकथाम होती है और दांतों और मसूड़ों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

- नीम को अच्छा कंडीशनर माना जाता है इसके पत्तियों को पानी में उबालकर बाल धोने से डैंड्रफ और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप सफेद दाग से पीड़ित हैं और इससे राहत पाने के लिए नीम का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। यह केवल एक घरेलू उपाय है इसलिए आपको इसके साथ इलाज जारी रखना चाहिए।

Web Title: home remedies for leucoderma: use neem to get rid leucoderma or safed daag

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे