लाइव न्यूज़ :

बालों को घना और लंबा करने के घरेलू उपाय : किचन में मौजूद 8 चीजों से पाएं मजबूत, घने और लंबे बाल

By उस्मान | Updated: December 2, 2020 15:44 IST

बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के नुस्खे : किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से पाएं मजबूत और काले बाल

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण और तनाव कमजोर बालों का बड़ा कारणबालों के लिए केमिकल वाले उत्पाद खतरनाक किचन में मौजूद चीजें कर सकती हैं बालों का इलाज

खराब खानपान, बिगड़ती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और तनाव का असर आपके बालों पर भो पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बालों का कमजोर होना, टूटना और झड़ना ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना हर दूसरा व्यक्ति कर रहा है। 

आजकल लोग बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के उपाय, बालों को बढ़ाने के उपाय, बालों को घना और लंबा बनाने के तरीके खोजते रहते हैं। हम आपको आपके इन सवालों के जावाब दे रहे हैं और इनका जवाब आपके घर या किचन में रखी चीजें हैं। बस आपको इनका इस्तेमाल आना चाहिए।   

तेल मालिशनियमित रूप से बालों की तेल लगाने और मालिश करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि रक्त संचार भी नियंत्रित होता है, जिससे धीरे-धीरे बालों की वृद्धि होती है। चमकदार और स्वस्थ बालों के लिए जैतून का तेल, अरंडी का तेल, नारियल तेल और बादाम का तेल सबसे अच्छा माना जाता है।

प्रोटीन और विटामिनपोषण की कमी से बालों का झड़ना कम होता है। अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन का पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करना चाहिए। प्रोटीन और विटामिन न केवल बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।

ग्रीन टीग्रीन टी न केवल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और शरीर की चर्बी को कम करती है, बल्कि बालों के झड़ने को रोकने के लिए भी एक सही उपाय है। प्रयुक्त टी बैग्स को हेयर मास्क के रूप में बदल दिया जा सकता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है और बालों के झड़ने को रोक सकता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

प्याजप्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसके अलावा, प्याज सल्फर का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के प्रोटीन केराटिन का मुख्य तत्व है। प्याज के रस को नियमित रूप से बालों में लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ये तेजी से बढ़ते हैं।

नारियल तेलआप में से कई लोग नारियल तेल का इस्तेमाल रोजाना करते होंगे। लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत कम लोगो को पता होता हैं। अधिकतर लोग नारियल का तेल सुबह नहाने के बाद बालो में लगाते है। लेकिन यह तरीका गलत हैं। सुबह तेल लगाने से दिनभर आपका तेल वाला सिर कई सारी धुल अपनी और आकर्षित कर लेता हैं जो आपके स्केल्प और बालो को डेमेज करती हैं।

 

मेथी के बीजबालों को झड़ने से रोकने और उन्हें बढ़ाने के लिए मेथी प्रभावी रूप से काम करता है। मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों के साथ बालों के रोमछिद्रों को भी मजबूत बनाता है। मेथी में प्राकृतिक तेल होता है जो बालों को टूटने से बचाता है और उनमें चमक लाता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिडस्वस्थ बालों के लिए ओमेगा 3 फेटी एसिड जरूरी है। जिसके लिए बादाम, आवेकेडो और जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल करें। बालों के बढ़ने के लिए बायोटिन पोषक तत्व भी जरूरी है, जो की समान्यतः समुद्री खाने, अंडे और सोयाबीन में पाया जाता है।

एलोवेराये बाल झड़ना बंद करने के लिए जाना जाता है और बालों को स्वस्थ रूप से बढ़ने में मदद करता है। अरंडी का तेल बालों को प्राकृतिक आवरण प्रदान करके उन्हे घना होने में मदद करता है।

टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब