लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में कान दर्द, मवाद, खुजली, सूजन, जलन, झुनझुनी, बेचैनी, कान का बजना जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करेंगी ये 3 चीजें

By उस्मान | Updated: December 10, 2018 11:44 IST

सर्दियों के दौरान साइनस ग्रंथि से श्लेष्मा स्राव बढ़ता है। अगर संक्रमण गले और नाक को प्रभावित करता है और उसका इलाज नहीं किया गया, तो उससे कान का संक्रमण होने के चांस बढ़ जाते हैं। 

Open in App

सर्दियों में वायरल इन्फेक्शन की तरह ईयर इन्फेक्शन यानी कान से जुड़ी समस्याओ जैसे कान में दर्द, कान बहना, डबल सुनाई देना, कान में हवा भरना जैसी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि एलर्जिक कोल्ड बढ़ने से कान के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि सर्दियों के दिनों हवा में बहुत सारे वायरस होते हैं। यह वायरस बैक्टीरिया को जन्म देते हैं और फ्लू और वायरल फीवर इन्फेक्शन का कारण बनते हैं जिस वजह से कान भी प्रभावित होते हैं। क्योंकि इन दिनों कफ का अधिक बनना, इसके अलावा, सर्दियों के दौरान, साइनस ग्रंथि से श्लेष्मा स्राव बढ़ता है। अगर संक्रमण गले और नाक को प्रभावित करता है और उसका इलाज नहीं किया गया, तो उससे कान का संक्रमण होने के चांस बढ़ जाते हैं। 

कान में इन्फेक्शन होने के लक्षणकान में दर्द होनाकान का बहनाकम सुनाई देनाडबल सुनाई देनाकान में हवा जैसा महसूस होनाठंड में कान का दर्द अधिक बढ़नाकान बंद होना 

कान की समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको हर बार एंटीबायोटिक्स लेना जरूरी नहीं है। आप कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी इनसे राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप क्या-क्या घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। 

1) लहसुनलहसुन में  एंटीबायोटिक और दर्द से राहत देने वाले गुण होते हैं। कान की समस्याओं से राहत पाने के लिए आप ओलिव ऑयल और तिल के तेल गर्म करें और उसमें लहसुन की कुछ कली को गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद लहसुन अलग कर लें और तेल को कान में डालें। 

2) अदरक अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कान के दर्द को रोकने में सहायक हैं। इसके लिए आपको अदरक और लहसुन को तेल में गर्म करना चाहिए। ठंडा होने पर उस तेल को कान के आसपास लगाएं। ध्यान रहे कि गर्म तेल को सीधे रूप से कान में न डालें। 

3) टी ट्री ऑयलटी ट्री ऑयल में एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सभी गुण कान के दर्द और बेचैनी को कम करने में सहायक हैं। इसके लिए आपको टी ट्री ऑयल को ओलिव ऑयल में मिक्स करके कान में कुछ बूंदें डालनी चाहिए।

इस बात का रखें ध्यानअगर आप कान से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं और आपको इन उपायों से राहत नहीं मिल रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह सिर्फ घरेलू उपाय हैं और गर्म तेल को सीधे रूप से कान में डालने से बचना चाहिए। कोई भी उपाय ट्राई करने से पहले एक्सपर्ट के सलाह लें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब