लाइव न्यूज़ :

जुकाम का इलाज : इस बार सर्दियों में ज्यादा घातक हो गया जुकाम, जल्दी से राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: December 18, 2021 14:42 IST

कुछ लोगों के मुताबिक जुकाम अब बदले हुए रूप में वापस आया है। कुछ लोग इसे 'सुपर कोल्ड' बता रहे हैं

Open in App

करीब दो साल बाद मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का अनुपालन करने और हाथों को रोगाणु मुक्त करने के बाद आम जुकाम की फिर से वापसी हुई है। कुछ लोगों के मुताबिक जुकाम अब बदले हुए रूप में वापस आया है। कुछ लोग इसे 'सुपर कोल्ड' बता रहे हैं तो अन्य का कहना है कि 'यह अबतक का सबसे खराब जुकाम' है। 

सौभाग्य से जुकाम की अवधि को कम करने का रास्ता निकल सकता है और यह है विटामिन डी का पूरक आहार। सर्दियों में जुकाम का अधिक शिकार हो सकते हैं क्योंकि हम एक साथ अधिक समय तक बंद स्थान पर रहते हैं, लेकिन विटामिन डी का स्तर जुकाम होने के खतरे को प्रभावित कर सकता है। 

सर्दियों में अधिक जुकाम होता है जब विटामिन डी का स्तर सबसे कम होता है जबकि गर्मियों में जुकाम कम होता है तब विटामिन डी का स्तर सबसे अधिक होता है। अधिकतर विटामिन डी सूरज की किरणों (80 से 100 प्रतिशत तक) से मिलता है जबकि थोड़ी मात्रा अपने आहार से मिलती है। 

जो लोग 30 डिग्री से उच्च अक्षांश पर रहते हैं जैसे ब्रिटेन में, वहां पर सर्दियों में शरीर में विटामिन डी कम होने का खतरा अधिक है। जो लोग अधिकतर समय बंद स्थान पर रहते हैं या उनकी त्वचा ढकी रहती है , उनमें भी विटामिन डी कम होने का खतरा है। 

ब्रिटेन की आधी से अधिक आबादी के लिए माना जाता है कि सर्दियों में उनके शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम होती है। ब्रिटेन में सूर्य की किरणे अक्टूबर से मार्च के बीच शरीर में विटामिन की पर्याप्त आपूर्ति करने के मामले में बहुत कमजोर होती है।

इसका अभिप्राय है कि अक्टूबर से मार्च तक लोगों के शरीर में विटामिन डी का स्तर संभवत: गिरेगा। अनुसंधान दिखाता है कि विटामिन डी जुकाम की चपेट में आने के खतरे और अन्य श्वास संबंधी संक्रमणों को प्रभावित करता है। 

जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होता है उनके जुकाम होने की आशंका अधिक है और जो लोग विटामिन डी को पूरक के तौर पर लेते हैं उनके जुकाम होने की कम आशंका है। 

जुकाम होने के खतरे को कम करने को लेकर हमारे नवीनतम अनुसंधान दिखाते हैं कि विटामिन डी पूरक आहार के तौर पर लेने पर जुकाम की गंभीरता और अवधि घट जाती है। 

विटामिन डी का पूरक जुकाम होने की आशंका को कम नहीं करता। लेकिन यह जुकाम रहने की अवधि को 36 प्रतिशत तक कम कर देता है। इसके साथ ही यह जुकाम के गंभीर लक्षणों में भी 15 प्रतिशत की कमी लाता है। 

शरीर में विटामिन का स्तर कैसे बढ़ाए हमारा अध्ययन ब्रिटिश सरकार की सालभर विटामिन डी का स्तर बनाए रखने की अनुशंसा का समर्थन करता है। यह दिखाता है कि विटामिन डी का सर्दियों में लाभादायक भूमिका है। 

टॅग्स :विंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब