लाइव न्यूज़ :

कपालभाती योग से संभव है पथरी का इलाज, जानें बाबा रामदेव के अचूक घरेलू उपाय

By मेघना वर्मा | Updated: January 17, 2018 12:52 IST

पथरी का इलाज तीन तरह से किया जा सकता है, अपने लिए चुने कोई एक।

Open in App

सुनने में पथरी बहुत मामूली बीमारी लगती है लेकिन अगर यह किसी को हो जाए तो उस व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट में होने वाला असमय दर्द, खाने पीने में परेशानी और ठीक तरह से पेट साफ नहीं होना कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं जो पथरी होने के बाद व्यक्ति को झेलनी पड़ती हैं। वैसे तो ये बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है लेकिन महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसकी शिकायत 3 गुना अधिक देखने को मिलती है। समय रहते इस समस्या का सही इलाज नहीं किया जाए तो ये आपके शरीर के फंक्शन को ठीक प्रकार से कार्य नहीं करने देती। पथरी की समस्या में व्यक्ति के पेट, किडनी या पाचन क्रिया से संबंधित किसी भी ऑर्गन में पत्थर का टुकड़ा मौजूद होता है जो दिखने में बहुत छोटा होता है लेकिन दर्द बहुत देता है।

पथरी का इलाज तीन तरह से किया जा सकता है

ऑपरेशन, दवाएं और घरेलू इलाज, लोग अपनी अपनी जेब और सहूलियत के अनुसार इनका प्रयोग करते हैं। भारत के जाने-माने योग गुरु बाबा रामदेव भी इस समस्या को ठीक करने का दावा करते हैं। आज हम बाबा रामदेव द्वारा बताए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप भी अपनी पथरी की समस्या को ठीक कर सकते हैं।

ये हैं पथरी के लक्षण

शरीर के किसी भी हिस्से में पथरी होने पर सबसे पहले व्यक्ति के पेट या पेट से ठीक पीछे कमर से ऊपर भी दर्द होने लगता है।

गुर्दे की पथरी होने पर दर्द पीठ से शुरू होता है। जिसके बाद वह पेट में होने लगता है और फिर जांघों में होने लगता है।

पेशाब में खून आना या मेवाद निकलना, यूरिन में इन्फेक्शन होना।

बुखार आना या कपकपी होना, रुक-रुक कर और बार-बार पेशाब आना।

पेशाब में बदबू आना, जलन होना और दर्द महसूस होना।

पित्त की पथरी होने पर पेट में दर्द के साथ-साथ उलटी भी होने लगती है। और खाना पचाने में समस्या आती है।

लगातार दस्त और उल्टियां भी पथरी का एक लक्षण है।

बाबा रामदेव के पथरी के घरेलू इलाज

वैसे तो पथरी के लिए लोग दवाओं का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कई बार यह ऐसे स्थान पर हो जाती है जहां से इसे केवल ऑपरेशन के द्वारा ही निकाला जा सकता है। लेकिन हम यहां कुछ घरेलू उपाय दे रहे है जिनकी मदद से भी इस समस्या का इलाज किया जा सकता है। इनके इस्तेमाल से पूर्व डॉक्टरी सलाह अवश्य ले लें।

कुल्थी की दाल

बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे के मुताबिक आप कुल्थी की दाल खाकर भी अपनी पथरी का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कुल्थी लेकर उसे 1 ग्लास पानी में उबाल लें। जब पानी 50 ग्राम रह जाए तो उसे छान कर पी लें। इससे आप की पथरी को आकार धीरे-धीरे का होता है और यह पेशाब के  रास्ते अपने-आप निकल जाता है।

मूली के पत्ते

मूली के पत्तों के रस का सेवन करके भी पथरी की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए मूली के पत्तों का 100 ग्राम रस दिन में 2 से 3 बार पियें। और साथ ही प्रतिदिन सलाद में मूली का सेवन करें।

पुदीना

पथरी निकालने के लिए पुदीने की ताजी या सूखी पत्तियों को पानी में उबाल लें। गुनगुना होने के बाद उन्हें छान लें और पानी में शहद मिलाकर पी लें। कुछ ही दिनों में पथरी की आपकी समस्या दूर होने लगेगी।

सेब का सिरका या जूस

पित्त की पथरी के लिए आप सेब के सिरके या जूस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये पथरी को गलाने का काम करते हैं और साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करते हैं। इसके लिए रोजाना दिन में 2 बार 1 ग्लास सेब के जूस में 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिएं।

आयुर्वदिक उपचार

बाबा रामदेव द्वारा सुझाये गए आयुर्वेदिक इलाज के लिए आप आयुर्वेदिक दवा ले सकते हैं। ये दवाएं पित्त, किडनी की पथरी निकालने के साथ-साथ दर्द कम करने में भी मदद करती है।

योग से मिलेगा पथरी में आराम

पथरी की समस्या के लिए योग भी काफी असरदार उपाय है। इसकी मदद से भी आप अपनी पथरी का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना कपालभाति प्राणायाम करें ये पथरी को ठीक करने के साथ-साथ आपको अन्य रोगों से भी बचाएगा।

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब