लाइव न्यूज़ :

6 जुलाई से शुरू होने जा रहा है सावन का पवित्र महीना, सावन में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें इसके पीछे की वजह

By प्रिया कुमारी | Updated: July 5, 2020 10:55 IST

6 जुलाई से भगवान शिव जी प्रिय महीना सावन शुरू होने जा रहा है। भगवान शिव को प्रसन्न रखने के लिए सावन में कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है सावन कुछ खाद्य पदार्थ नहीं खाए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे6 जुलाई से शुरू होने जा रहा है सावन का पवित्र महीना। भगवान शिव को खुश रखने के लिए भूल कर भी न करें ये गलतियां।

6 जुलाई से भगवान शिव जी को समर्पित सावन का महीना शुरू होने वाला है। कहा जाता है कि शिव जी को ये महीना बहुत ही पसंद है। सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्तियां अकेले शिवजी के पास ही होती है। इस दौरान चारों ओर भक्ति का माहौल होता है। शास्त्रों में भी कहा और माना गया है कि बाकी दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस लिहाज से भी सावन में कई चीजों को खाने की मनाही है। भक्ति के माहोल में हर कोई पूठा-पाठ में लीन रहता है। साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का कई गुना लाभ भी मिलता है।

सावन की महीना पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस दौरान इस महीने में काफी कुछ न खाने की सलाह दी जाती है। इस महीने को भगवान शिव का महीना कहा जाता है, सावन में हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस महीने में खाने-पीने की जीस पर चीज को लेकर मनाही है इसके पीछे धार्मिक वजहों के साथ वैज्ञानिक वजह भी है। आइए जानते कुछ ऐसी खाद्य पदार्थों के नाम जिन्हें सावन में नहीं खाया जाता इसकी क्या वजह है। 

दूध- सावन में शिव जी को दूध चढ़ाया जाता है इस दौरान दूध पीने से मना किया जाता है। वैज्ञानिक वजह यह है कि इस मौसम में कीड़े लगी पत्तियां गाय खा लेती हैं, अगर फिर भी कोई दूध पीना चाहता है तो दूध को अच्छी तरह उबाल कर पीना चाहिए। 

हरी सब्जियां- बारिश में हरि सब्जियां को खाने से मना किया जाता है। क्योंकि बारिश में बीमारी वाले कीड़े बहुत ज्यादा होते हैं, जो हरी और पत्तेदार सब्जियों से चिपके रहते हैं। जिससे पेट और त्वचा का खतरा रहता है। इसलिए सावन में हरि सब्जियों का खाने के लिए मना किया जाता है, लेकिन अगर आप चाहे तो सब्जियों को अच्छे तरीके से धोकर देखकर खा सकते हैं। 

मांसाहारी भोजन- पूरे सावन शाकाहारी भोजन खाने की सलाह दी जाती है। ताकि इस मौसम में होने वाली बीमारियां हम तक ना पहुंच सके। मानसून में मछली तो बिल्कुल नहीं खानी चाहिए क्योंकि मानसून का समय मछलियों के अंडे देने का समय होता है, और ये अंडे इंसान के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए मछली तो बिल्कुल भी न खाए। 

मसालेदार खाना- वैसे तो मसालेदार खाना खाना हमारे सेहत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। लेकिन बरसात में बीमारियां हमारे आस-पास रहती हैं, ऐसे में जितना हो सके हेल्दी खाना खाएं। मसालेदार खाना खाने से आंतो को ज्यादा काम करना पड़ता है। ज्यादा उर्जा खर्च होती है।शरीर में स्फूर्ती नहीं बचती। 

किसी का अपमान न करें और किसी भी प्रकार के बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए। अगर घर के दरवाजे पर सांड या गाय आ जाए तो उसे मार कर भगाएं वहीं बल्कि कुछ खाने के लिए जरूर दें। सांड को मारना शिवजी की सवारी नंदी का अपमान करने समान है।

 

टॅग्स :सावनहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब