लाइव न्यूज़ :

High Blood Pressure Diet : ये 5 कैल्शियम वाली चीजें जरूर खायें हाइपरटेंशन के मरीज, हमेशा कंट्रोल रहेगा बीपी

By उस्मान | Updated: February 20, 2019 16:19 IST

बीपी कंट्रोल रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजें खाना बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी से पीड़ितों को ब्लड प्रेशर का ज्यादा जोखिम होता है। कैल्शियम हार्मोन और एंजाइम जारी करने के लिए जरूरी है जिससे शरीर बेहतर तरीके से कामकाज करता है।

Open in App

उच्च रक्तचाप, हाई ब्लड प्रेशर Hypertension (High Blood Pressure  or BP) एक ऐसी समस्या है, जो हृदय और गुर्दे की कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। इस समस्या से बचने में खानपान से जुड़ी स्वस्थ आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि और शराब के सेवन को सीमित करना बीपी कंट्रोल करने का सबसे बेहतर उपाय है।  

बीपी कंट्रोल रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजें खाना बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी से पीड़ितों को ब्लड प्रेशर का ज्यादा जोखिम होता है। कैल्शियम हार्मोन और एंजाइम जारी करने के लिए जरूरी है जिससे शरीर बेहतर तरीके से कामकाज करता है। कैल्शियम रक्त वाहिकाओं के संकुचन और आराम में मदद करता है जिससे आगे उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलती है। 

1) टोफूसूखे सोयाबीन से बना, टोफू कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है और विशेष रूप से शाकाहारी लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। सिर्फ आधा कप टोफू से आपको 434 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। आप टोफू को अपने सलाद, सैंडविच में शामिल कर सकते हैं या इसे कच्चा खा सकते हैं।

2) पनीरपनीर भी कैल्शियम का भंडार है। इसके अलावा यह विटामिन बी का भी बेहतर स्रोत है, जो हड्डियों को कैल्शियम को आसानी से अवशोषित करने देता है। बीपी के मरीजों को पनीर जरूर खाना चाहिए। 

3) बादामहेल्दी फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 22 बादाम खाने से आपको एक दिन का लगभग 8 फीसदी कैल्शियम मिल सकता है। 

4) दूधदूध कैल्शियम का सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत है। डेयरी में कैल्शियम भी शरीर द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, दूध प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। जो लोग शाकाहारी या जिन्हें दूध नहीं पचता है वे नारियल या सोया दूध का विकल्प चुन सकते हैं।

5) दहीकई स्वादों में उपलब्ध, दही एक डेयरी उत्पाद है जो प्रोटीन और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें आपके आंत के लिए स्वस्थ बैक्टीरिया भी होते हैं। एक छोटी कटोरी दही से आपको 400 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब