सेक्स के दौरान पेनिस में नहीं होता इरेक्शन? बिना साइड इफेक्ट 30 मिनट तक इरेक्शन दे सकता है ये सस्ता डिवाइस

By उस्मान | Published: September 4, 2019 05:50 PM2019-09-04T17:50:51+5:302019-09-04T18:11:40+5:30

Healthy sexual tips: एक अध्ययन के अनुसार, भारत में अधिकतर लोग यौन संबंध के दौरान सिर्फ दो मिनट ही बिस्तर पर टिक पाते हैं. पिछले कुछ सालों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लिए एक खास उपकरण बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है जिसे पेनिस पंप (penis pump) कहते हैं।

Healthy sexual tips: hot to use penis pump to get rid erectile dysfunction, penis pump cost, benefits, side effects, step by step tips to use penis pump in Hindi | सेक्स के दौरान पेनिस में नहीं होता इरेक्शन? बिना साइड इफेक्ट 30 मिनट तक इरेक्शन दे सकता है ये सस्ता डिवाइस

सेक्स के दौरान पेनिस में नहीं होता इरेक्शन? बिना साइड इफेक्ट 30 मिनट तक इरेक्शन दे सकता है ये सस्ता डिवाइस

स्तंभन दोष या नपुंसकता इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) पुरुषों को होने वाली एक गंभीर यौन समस्या है जिसका पति-पत्नी के रिश्ते पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। नपुंसकता उस स्थिति को कहते हैं जिसमें व्यक्ति को लिंग में तनाव नहीं होता है या तनाव को बनाए रखने में मुश्किल होती है। 

एक अध्ययन के अनुसार, भारत में अधिकतर लोग यौन संबंध के दौरान सिर्फ दो मिनट ही बिस्तर पर टिक पाते हैं जबकि महिला को चरम सुख पाने में कम से कम दस से पंद्रह मिनट का समय लगता है। खारब खानपान औए जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं। हालांकि मेडिकल क्षेत्र में इससे निपटने के कई तरीके हैं और घरेलू उपाय हैं, जो काफी कारगर हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लिए एक खास उपकरण बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है जिसे पेनिस पंप (penis pump) कहते हैं।

पेनिस पंप स्तंभन दोष (ईडी) के लिए कई नॉनड्रग ट्रीटमेंट में से एक है। इस उपकरण को इस्तेमाल करना भी आसान है। यह महत्वपूर्ण है कि आप सावधानी बरतें। हालांकि इसके अनुचित उपयोग से नुकसान या दुष्प्रभावों का थोड़ा जोखिम है। इसे  वैक्यूम पंप (vacuum pump) और वैक्यूम इरेक्शन पंप ( vacuum erection pump) भी कहा जाता है। इस डिवाइस में एक ट्यूब होती है जिसे पेनिस पर लगाया जाता है। एक रिंग होता है जिसे पेनिस के चरों तरफ लगाया जाता है। यह उपकरण बैट्री से चलता है। 

पेनिस पंप का उपयोग कैसे करते हैं (How do you use a penis pump)

- ट्यूब को अपने लिंग के ऊपर रखकर शुरू करें। आप ट्यूब से जलन से बचने के लिए लुब्रीकेंट्स का उपयोग कर सकते हैं।
- ट्यूब के अंदर से हवा निकालने के लिए हैंड पंप का उपयोग करें 
- हवा का दबाव बढ़ने से लिंग में रक्त वाहिकाएं प्रभावित होने लगेंगी
- इरेक्शन होने में आपको केवल कुछ मिनट लग सकते हैं
- इसके बाद ट्यूब को हटा सकते हैं और फोरप्ले या सेक्स के लिए तैयार हो सकते हैं

पेनिस पंप के क्या फायदे हैं (What are the benefits of a penis pump)

- पेनिस पंप इरेक्शन बढ़ाने के लिए प्रभावी डिवाइस है। इरेक्शन की अवधि व्यक्ति पर निर्भर करती है, लेकिन 30 मिनट या उससे ज्यादा की उम्मीद की जा सकती है। कुछ पुरुष फोरप्ले या सेक्स से पहले पंप का उपयोग कर सकते हैं।

- ये उपकरण आम तौर पर सुरक्षित होते हैं और इनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होते हैं जिनका इस्तेमाल ED दवाओं के साथ किया जा सकता है।  

- पेनिस पंप आमतौर पर दवाओं या अन्य उपचारों की तुलना में कम खर्चीला होता है, क्योंकि इसे एक बार खरीदने पर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पेनिस पंप कैसे प्राप्त करें

यदि आप पेनिस पंप खरीदने में रुचि रखते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। इसके अलावा आप ऐसा डिवाइस खरीदें जिसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से अनुमति मिली हो। हालांकि सभी फ़ार्मेसीज़ इन डिवाइसों को नहीं लेती हैं, इसलिए हो सकता है कि आप उन्हें बेचने वाले स्टोर को खोजने के लिए इधर-उधर जाना पड़ जाए। आजकल कई कंपनियां इस डिवाइस को ऑनलाइन भी बेचती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर की अनुमति के बिना इसे खरीदने की गलती न करें। 

पेनिस पंप की लागत कितनी है (How much does a penis pump cost)

क्योंकि पेनिस पंप ईडी के लिए एक मान्यता प्राप्त उपचार है, इसलिए कई बीमा कंपनियां खर्च के कम से कम हिस्से को कवर करेंगी। आमतौर पर, कवरेज लगभग 80 प्रतिशत है। इस हिसाब से 500 डॉलर के पंप के लिए, आपको लगभग 100 डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।  

English summary :
How to Use Vacuum Erection Pump, Vacuum therapy, What are the benefits of a penis pump are the common problem in men that can have a profound effect on a husband-wife relationship. Surprisingly, nowadays, youth are also becoming increasingly vulnerable.


Web Title: Healthy sexual tips: hot to use penis pump to get rid erectile dysfunction, penis pump cost, benefits, side effects, step by step tips to use penis pump in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे