लाइव न्यूज़ :

हेल्थी लिवर की कामना करने वालों के लिए खुशखबरी, इन 6 चीजों से Liver रहेगा मजबूत; बीमारियां भी होंगी दूर, आज ही डाइट में करें शामिल

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 17:06 IST

जानकारों की माने तो बैलेंस्ड डाइट यानी संतुलित आहार से हमारा लिवर फिट रह सकता है। इसलिए सही फूड लेने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर के पावर हाउस के रूप में लिवर को जाना जाता है।इससे शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट को बढ़ाने में मदद मिलती है।यह शरीर में अल्कोहल, दवाएं और विषाक्त पदार्थों के असर को भी कम करता है।

Healthy Foods for Liver: लिवर को शरीर का पावर हाउस कहा जाता है क्योंकि सभी पावर इस से ही मिलता है। लिवर हमारे शरीर में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट को बढ़ाने के साथ-साथ प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन में सहायता करता है। इसके अलावा भी लिवर का काम है। यह हमारे शरीर में अल्कोहल, दवाएं और विषाक्त पदार्थों के असर को भी कम करता है। इसलिए शरीर में लिवर का रोल बहुत बड़ा है और हमें इसका ख्याल भी रखना चाहिए। 

जानकारों का मानना है कि शरीर के फिटनेस को बनाए रखने के लिए लिवर का फिट होना बहुत ही जरूरी है। हम बैलेंस्ड डाइट यानी संतुलित आहार से अपने लिवर को फिट कर सकते हैं। अगर आपको भी अपना लिवर फिट रखना है तो नीचे बताए गए हेल्थी फूड का सेवन करें। इससे आपके लिवर को अच्छा रहने में मदद मिलेगी। 

1. चाय (Tea)

आपको बता दें कि चाय में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे हमारा लिवर स्वस्थ रहता है। इसलिए लिवर को फिट रखने के लिए हमें चाय का सेवन करना चाहिए। वहीं ब्लैक और ग्रीन टी लिवर में एंजाइम और वसा के स्तर को सही रखता है। अगर आप इसका लगातार नियमित सेवन करेंगे तो फर्क कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाएगा। 

2. टोफू (Tofu)

सोया से बना हुआ टोफू सेहत और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का अच्छा विकल्प माना जाता है जो लिवर में वसा को कम करता है। कुछ सोया फूड्स की अगर बात करें तो इसमें फलियां, सोयाबीन स्प्राउट्स और सोया नट्स शामिल हैं।

3. फल (Fruits)

लिवर को खट्टा फल बहुत फायदा पहुंचाता है। खट्टे फल में संतरे और अंगूर लिवर का दोस्त माना जाता है। संतरे में मौजूद जहां विटामिन C लिवर में फैट जमा होने से रोकने में मदद करता है तो वहीं अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट भी लिवर को सुरक्षित रखता है। ये लिवर को डैमेज होने से भी बचाते हैं। ब्लूबेरी का अर्क और अंगूर के बीज का अर्क लिवर को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है। 

4. ओट्स (Oats)

इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो लिवर को रिकवर करने में मदद करता है। यही नहीं ओट्स ये लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को और नुकसान पहुंचने की प्रक्रिया को भी स्लो करता है। आपको बता दें कि अनाज और बीन्स में भी फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है। 

5. कॉफी (Coffee)

जानकारों का कहना है कि कॉफी को वेलर का बेस्ट फ्रेंड माना जाता है। अगर आप नियमित मात्रा में इसका सेवन करते है तो इससे सिरोसिस, या स्थायी लिवर डैमेज का खतरा कम होता है और अगर आप इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करते हैं तो इससे लिवर कैंसर होने की संभावना भी कम रहती है। 

6. सब्जी (Vegetables)

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए हरी-पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और पालक काफी कारगार साबित होती है। इनमें शक्तिशाली ग्लूटाथिओन एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लिवर को मजबूत करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडभोजनविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!