लाइव न्यूज़ :

Diet tips: रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खायें ये 2 चीजें, खून की कमी, कमजोरी, डायबिटीज, मोटापा हमेशा के लिए भूल जाओगे

By उस्मान | Updated: August 24, 2020 11:53 IST

Healthy diet tips: कोरोना संकट में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन बहुत जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने का बेहतर उपायभिगोने से बढ़ जाती है पोषक तत्वों की मात्रापेट की समस्याओं का रामबाण इलाज हो दोनों चीजें

बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खानपान के साथ खाने का समय, गुणवत्ता और कैसे खा रहे हैं, इसके समझ भी जरूरी है। कई लोग हेल्दी चीजों के सेवन के कमजोर और बीमार रहते हैं, ऐसा इन बातों का ध्यान नहीं रखने के कारण हो सकता है। 

हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार हैं और इनसे सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। बताया जाता है कि अगर इन चीजों को भिगोकर खाली पेट खाया जाए तो आपको इनके ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। यह दो चीजें हैं किशमिश और काले चना। 

सूखे अंगूरों को किशमिश कहा जाता है, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। 

एसिडिटी से छुटकाराबहुत से लोगों को एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रहती है। उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको गैस एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा यदि आपको कब्ज है, तो लगातार किशमिश का सेवन करें। इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिलेगा और आप का पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

थकान और कमजोरी से मिलेगी राहतआज के जमाने में कामकाज के वजह से थकान होना एक आम बात है। यदि आपको भी ऐसी समस्या है, तो आप रोजाना गर्म पानी के साथ किशमिश का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसके सेवन से हमारे शरीर से कमजोरी और थकान दूर होती है तथा शरीर को आराम मिलता है।

विटामिन ए का खजानाकिशमिश को आप कई तरीके से खा सकते हैं, इसके सेवन के लिए आप इसे रात भर पानी में रहकर सुबह इसका सेवन कर सकते हैं या फिर गर्म पानी के साथ खा सकते हैं। खैर, यह हमारे शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी करता है। जिससे कि आंखों को बहुत फायदा होता है। आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

खून की कमी होती है दूरजिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

हड्डियां बनती हैं मजबूतआपको बता दें कि किशमिश का सेवन करने से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि हमारी हड्डियां भी बहुत मजबूत बनती हैं। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और लीवर भी स्वस्थ रहता है। यह हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इंसानों के लिए आप रात भर किशमिश को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को पिएँ बाद में किशमिश को भी खा लें।

डायबिटीज रहती है कंट्रोलजिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है, उनके लिए भीगे चने बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यदि आपको डायबिटीज है तो आप रात को सोने से पहले चने को पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस चने का सेवन करें, इससे आपको डायबिटीज में काफी फायदा मिलेगा। 

याददाश्त होती है तेजआपको बता दें कि सुबह सुबह भीगे चने का सेवन करने से हमारा दिमाग तेज बनता है। इसके अलावा पेट भी स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस वजह से हमारे चेहरे पर भी निखार आता है।

वजन कम करने में सहायकआजकल मोटापे की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं। यदि आप मोटापे को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह नाश्ते में इसी का सेवन करें।

पीलिया से राहतयदि किसी को पीलिया की समस्या हो, तो उन्हें चने के दाल का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत लाभ मिलता है। आपको बता दें अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या हो तो चने का सेवन आपको उससे छुटकारा दिलाएगा। इसका सेवन करने से बार बार पेशाब आने की समस्या दूर हो जायेगी।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेवजन घटाएंकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब