Diet tips: रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खायें ये 2 चीजें, खून की कमी, कमजोरी, डायबिटीज, मोटापा हमेशा के लिए भूल जाओगे

By उस्मान | Updated: August 24, 2020 11:53 IST2020-08-24T10:59:25+5:302020-08-24T11:53:36+5:30

Healthy diet tips: कोरोना संकट में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन बहुत जरूरी है

Healthy diet tips: soaked raisins and chana health benefits for diabetes, weight loss, weakness, anemia, acidity, piles, constipation, skin disease, heart disease in Hindi | Diet tips: रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खायें ये 2 चीजें, खून की कमी, कमजोरी, डायबिटीज, मोटापा हमेशा के लिए भूल जाओगे

भीगे चने खाने के फायदे

Highlightsकोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने का बेहतर उपायभिगोने से बढ़ जाती है पोषक तत्वों की मात्रापेट की समस्याओं का रामबाण इलाज हो दोनों चीजें

बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खानपान के साथ खाने का समय, गुणवत्ता और कैसे खा रहे हैं, इसके समझ भी जरूरी है। कई लोग हेल्दी चीजों के सेवन के कमजोर और बीमार रहते हैं, ऐसा इन बातों का ध्यान नहीं रखने के कारण हो सकता है। 

हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार हैं और इनसे सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। बताया जाता है कि अगर इन चीजों को भिगोकर खाली पेट खाया जाए तो आपको इनके ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। यह दो चीजें हैं किशमिश और काले चना। 

सूखे अंगूरों को किशमिश कहा जाता है, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। 

एसिडिटी से छुटकारा
बहुत से लोगों को एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रहती है। उनके लिए किशमिश बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको गैस एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा यदि आपको कब्ज है, तो लगातार किशमिश का सेवन करें। इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिलेगा और आप का पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

7 Fast Home Remedies to Cure Acidity

थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
आज के जमाने में कामकाज के वजह से थकान होना एक आम बात है। यदि आपको भी ऐसी समस्या है, तो आप रोजाना गर्म पानी के साथ किशमिश का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसके सेवन से हमारे शरीर से कमजोरी और थकान दूर होती है तथा शरीर को आराम मिलता है।

विटामिन ए का खजाना
किशमिश को आप कई तरीके से खा सकते हैं, इसके सेवन के लिए आप इसे रात भर पानी में रहकर सुबह इसका सेवन कर सकते हैं या फिर गर्म पानी के साथ खा सकते हैं। खैर, यह हमारे शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी करता है। जिससे कि आंखों को बहुत फायदा होता है। आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

खून की कमी होती है दूर
जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है। उनके लिए किशमिश और किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

Anemia: What Foods Should You Eat to Prevent It?

हड्डियां बनती हैं मजबूत
आपको बता दें कि किशमिश का सेवन करने से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि हमारी हड्डियां भी बहुत मजबूत बनती हैं। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और लीवर भी स्वस्थ रहता है। यह हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इंसानों के लिए आप रात भर किशमिश को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को पिएँ बाद में किशमिश को भी खा लें।

डायबिटीज रहती है कंट्रोल
जिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है, उनके लिए भीगे चने बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यदि आपको डायबिटीज है तो आप रात को सोने से पहले चने को पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस चने का सेवन करें, इससे आपको डायबिटीज में काफी फायदा मिलेगा। 

Diabetes: Symptoms, Causes, Treatment, Prevention, and More

याददाश्त होती है तेज
आपको बता दें कि सुबह सुबह भीगे चने का सेवन करने से हमारा दिमाग तेज बनता है। इसके अलावा पेट भी स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस वजह से हमारे चेहरे पर भी निखार आता है।

वजन कम करने में सहायक
आजकल मोटापे की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं। यदि आप मोटापे को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह नाश्ते में इसी का सेवन करें।

पीलिया से राहत
यदि किसी को पीलिया की समस्या हो, तो उन्हें चने के दाल का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत लाभ मिलता है। आपको बता दें अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या हो तो चने का सेवन आपको उससे छुटकारा दिलाएगा। इसका सेवन करने से बार बार पेशाब आने की समस्या दूर हो जायेगी।

English summary :
Dried grapes are called raisins, which are very beneficial for health. Raisins are found in many nutrients, which are very beneficial for the body. Eating soaked raisins on an empty stomach every morning can provide many benefits.


Web Title: Healthy diet tips: soaked raisins and chana health benefits for diabetes, weight loss, weakness, anemia, acidity, piles, constipation, skin disease, heart disease in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे