लाइव न्यूज़ :

तेजी से मसल्स बनाने, प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खायें 11 चीजें, थकान-कमजोरी भी होगी दूर

By उस्मान | Updated: December 12, 2019 10:09 IST

केवल केवल जिम में पसीना बहाने से अच्छी बॉडी नहीं बनाई जा सकती है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको बेहतर डाइट की भी जरूरत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअच्छी सेहत के लिए डाइट की एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा जरूरत होती हैअगर आप मांस नहीं खाते हैं, तो प्रोटीन के लिए ये चीजें बेस्ट हैं

आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर दिखने और अच्छी मसल्स वाली बॉडी की चाह में अधिकतर युवा जिम में घंटो मेहनत भी करते है। आपको बता दें कि केवल केवल जिम में पसीना बहाने से अच्छी बॉडी नहीं बनाई जा सकती है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको बेहतर डाइट की भी जरूरत होती है। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए डाइट की एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा जरूरत होती है। 

ऐसा माना जाता है कि अच्छा पोषण युक्त खानपान से ही आपकी मसल्स तेजी से बढ़ती है। अच्छी बॉडी के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर को ताकत देता है बल्कि पेट की चर्बी भी कम करता है। इतना ही नहीं, प्रोटीन वाली चीजें खाने से रक्तचाप कम होता है और डायबिटीज से भी बचने में मदद मिलती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से आपकी मसल्स तेजी से ग्रोथ कर सकती है। 

1) अंडाअंडा बॉडी, मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी बॉडी बनाने के लिए बहुत ही जरुरी है।

2) दूधदूध में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को काफी मजबूत बनाते है। इसलिए जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते है उन्हें रोजाना आधे से एक लीटर दूध जरूर पीना चाहिए।

3) अखरोटयह भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्रतिदिन 3 से 4 अखरोट खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। और बॉडी मसल्स तेजी से बढ़ने लगेगी। अखरोट का रोजाना सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है।

4) घीअक्सर सभी घरों में पाया जाता है। रोजाना एक चम्मच घी एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। और शरीर की मसल्स तेजी से बढ़ने लगती है। 

5) कॉटेज चीज़ कॉटेज पनीर एक प्रकार का पनीर है जिसमें बहुत काम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है। इसके अलावा यह कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2) और विभिन्न अन्य पोषक तत्वों से भी भरा होता है। एक कप (226 ग्राम) पनीर में 194 कैलोरी के साथ 27 ग्राम प्रोटीन होता है।

6) ग्रीक योगर्ट ग्रीक योगर्ट, जिसे स्ट्रेनड योगर्ट भी कहा जाता है, दही का प्रकार है। यह स्वादिष्ट होता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नॉन-फैट ग्रीक योगर्ट में 48% प्रोटीन होता है। एक 6-औंस (170-ग्राम) कंटेनर में 17 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसमें केवल 100 कैलोरी होती है।

7) ब्रोकोलीब्रोकोली एक ऐसी स्वस्थ सब्जी है, जो विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरी हुई है। ब्रोकोली विभिन्न बायोएक्टिव पोषक तत्वों का भी भंडार है, जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में प्रोटीन में बहुत अधिक है। 1 कप (96 ग्राम) कटी हुई ब्रोकली में 3 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसमें केवल 31 कैलोरी होती है। 

8) बादामसुबह खाली पेट दूध के साथ बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं।

9) पनीरपनीर खाने से भी शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है। 100 ग्राम प्रोटीन में 35 से 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो चिकन से कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है।

10) भीगे चने100 ग्राम भीगे हुए चने खाने से शरीर का 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है, जो चिकन से दोगुनी होती है इसलिए सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए।

11) मूंगफलीइसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 मूंगफली में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि 100 ग्राम की चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन ही पाया जाता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब