लाइव न्यूज़ :

चावल, मांस, फल, दूध, दही, बादाम अच्छी तरह जान लें इन्हें खाने का सही समय, वरना शरीर कभी नहीं बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Updated: February 28, 2020 11:01 IST

Healthy diet tips in Hindi: अगर आप हेल्दी चीजें खा रहे हैं और आपका शरीर फिर भी कमजोर और सुस्त है, तो यह गलती कर रहे हैं

Open in App

हर चीज की तरह खाने-पीने के नियम होते हैं और बेहतर सेहत के लिए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि शरीर के बेहतर विकास और कामकाज के लिए सिर्फ खाना-पीना ही काफी नहीं होता है बल्कि समय, मात्रा और गुणवत्ता भी मायने रखती है। 

कुछ लोग हेल्दी चीजें खाने के बाद भी कमजोर और सुस्त होते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण सही समय पर नहीं खाना हो सकता है। गलत समय पर खाने से कुछ हेल्दी चीजें भी शरीर को फायदा नहीं पहुंचती हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप सही समय पर खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। 

केलादिन के अंत तक शरीर में भोजन को तोड़ने के लिए पाचन एंजाइम कम होने लगते हैं। यही वजह है कि शाम होने तक जब कोई ठोस चीज खाने से उसे पचाने में मुश्किल होती है जिस वजह से पेट में  सूजन और दर्द होने का खतरा होता है। केला एक ठोस यानी संपूर्ण आहार है इसलिए इसे सुबह या शाम को नहीं बल्कि दोपहर में लंच में खाना चाहिए। केले में एक एल्कलाइन पीएच और पोटेशियम होता है, इसलिए यह हीटबर्न के खिलाफ एक नैचुरल एंटासिड के रूप में काम करता है।

सेबशाम के समय सेब नहीं खाना चाहिए। फल में नैचुरल एसिड आपके पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे असुविधा हो सकती है। जैसे-जैसे रात में आपका पाचन धीमा हो जाता है, सेब लंबे समय तक आपके पेट में रहता है, जिससे इन एसिड को बनने में समय लगता है। इसे खाने का सही समय सुबह है। सेब के छिलके में फाइबर पेक्टिन होता है, जो लीवर को पित्त को उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करता है।

दहीआयुर्वेदिक में बताया गया है कि दही को रात में नहीं खाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन कैसिइन कफ का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे आपको ऐसा महसूस होता है कि आपको जुकाम हो गया है। इसे खाने का सही समय दोपहर है। इसका नैचुरल फैट आपको पूर्ण महसूस करने में मदद करता है क्योंकि यह पाचन को धीमा कर देता है।

दूधसफेद चीजें आवश्यक प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। लेकिन वर्कआउट से पहले दूध पीने से बचें क्योंकि इसका फैट पचाना आसान नहीं है जिसके परिणामस्वरूप ऐंठन और मतली हो सकती है। दूध हमेशा रात में पीना चाहिए। इसके अलावा तेजी से मांसपेशियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए व्यायाम के बाद दूध लें। इसके अलावा, नट्स की तरह, दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है, जो आपको सोने में मदद करता है।

चावलभारत में लगभग हर घर में चावल खाया जाता है और रोज खाया जाता है। चावल कार्ब्स का बड़ा स्रोत हैं और इसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह मोटापा बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि रात में चावल खाने से बचना चाहिए। इसे खाने का सही समय दोपहर है।

नट्सबादाम, पिस्ता, और अखरोट जैसे नट्स रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं, और दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन इनमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसे खाने का सही समय सुबह है और आपको एक दिन में 5-6 से अधिक नट्स नहीं खाने चाहिए।

मांसयह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, थकान और बीमारियों की चपेट में कम करता है। लेकिन सभी प्रकार के मांस को पचने में कम से कम चार से छह घंटे लगते हैं। यही वजह है कि मांस को रात को खाने से बचना चाहिए।  

चॉकलेटइसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है और यह उम्र बढ़ने को कम करता है, साथ ही दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप दिन भर में इसे खाते रहे। आप रोजाना थोड़ी मात्रा में इसे दोपहर के समय खा सकते हैं। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब