लाइव न्यूज़ :

कुछ दिन दिल लगाकर खा लेना ये 10 चीजें, खून की कमी, कमजोरी, बीपी, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: November 11, 2019 10:45 IST

आजकल लगभग सभी पुरुष थकान, कमजोरी और खून की कमी से परेशान है।

Open in App

बहुत से पुरुष खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के प्रयास करते रहते हैं, लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली और खानपान के कारण खुद को तंदुरुस्त रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है। आजकल लगभग सभी पुरुष थकान, कमजोरी और खून की कमी से परेशान है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से पुरुषों की मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है और शरीर फुर्तीला बन जाता है। दूध और केलादूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट पाया जाता है जबकि केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट दो केले खाकर एक गिलास दूध पीने से शरीर की कमजोरी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। केला और दूध शरीर में प्रोटीन, विटामिन और वसा की कमी को दूर कर देते हैं।

खजूरखजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर खाकर दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

सोयाबीनसोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। सोयाबीन खाने से शरीर में वसा और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।

सफेद प्याजसफेद प्याज शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर ताकतवर ओर मजबूत बनता है। सफेद प्याज खाने से शरीर को एमिनो एसिड, फॉस्फोरस ओर प्रोटीन भरपूर मात्रा मिलते है। 

अश्वगंधारात में एक गिलास गुनगुने दूध में अश्वगंधा, सफ़ेद मुसली और शतावर का एक चम्मच पाउडर मिलाकर पीने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है। दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

शहदरोजाना शहद खाने से आपके शरीर में वह सारे तत्व मिलते हैं जिसे आपके शरीर को जरूरत होती है। अगर आप 30 दिन तक रोजाना दूध के साथ सुबह-शाम शहद लेंगे तो आपका शरीर मजबूत बन जाएगा।

काजूकाजू प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। एक औंस काजू में लगभग 1-1.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा काजू प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट का भी बड़ा स्रोत हैं।

मसूर की दालएक कप दाल में 6।6 मिलीग्राम या आरडीआई (7) का 37% आयरन होता है। दाल प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, फाइबर, फोलेट और मैंगनीज का भी बेहतर स्रोत है। एक कप पकी हुई दाल में 18 ग्राम प्रोटीन होता है।

खाने में प्रोटीन लेंवैसे भोजन का सेवन करें जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो। अंडे की सफेदी, दूध, दूध से बनी चीजें, मछली, चिकन इन सब में काफी प्रोटीन होता है। आपको इन चीजों का रोजाना सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खाने में लो फैट वाली चीजों को शामिल करें। फल और सब्जियां ज्यादा खाएं। 

तनाव और शराब से बचेंकिसी भी तरह के तनाव से दूर रहें। अगर आप स्ट्रेस्ड हैं तो मेडिटेशन करें और अपना मूड बदलें। साथ ही ये भी जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। इसके अलावा आपको शराब और स्मोकिंग से भी बचना चाहिए। इनका इस्तेमाल शरीर को कमजोर करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब