लाइव न्यूज़ :

लंबा जीवन जीना है तो 30 की उम्र के बाद गलती से भी न खायें ये 25 चीजें

By उस्मान | Updated: August 27, 2019 12:37 IST

Foods That Are Bad for Your Health: शरीर के प्रमुख अंगों जैसे किडनी, लीवर, हार्ट, ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए.

Open in App

अमेरिका के फेमस बिजनेसमैन डेविड रॉकफेलर की मौत साल 2017 में तब हुई, जब वो 101 साल के थे। डेविड का मानना है कि लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खानपान और जीवनशैली होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए शरीर के प्रमुख अंगों जैसे किडनी, लीवर, हार्ट, ब्रेन का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। अगर इनमें से किसी भी अंग ने काम करना बंद कर दिया तो, समझ लें कि आपका जीवन भी खत्म होने वाला है। 

उम्र के हिसाब से खाने की चीजों का चयन सेहतमंद रहने का बेहतर तरीका है। युवास्था के दौरान कुछ भी खाने-पीने से शरीर उसे आसानी से पचा लेता है लेकिन एक उम्र के आते-आते शरीर के अंग कमजोर होने लगते हैं और यह वो समय होता है, जब आपको खाने की बेहतर चीजों का चयन करना जरूरी हो जाता है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को लंबा जीवन जीना है, तो 30 की उम्र के बाद खाने-पीने की चीजों को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको इस उम्र में दूरी बना लेनी चाहिए। 

1) वेजी बर्गरइसमें सोडियम और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। यह दोनों चीजें आपके दिल के लिए सही नहीं है। इससे हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा इस तरह के बर्गर से आपको विटामिन बी12 नहीं मिलता है।

2) एनर्जी ड्रिंक्सइस उम्र में शरीर जवाब देने लगता है और आप सुस्त रहने लगते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप एनर्जी ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें। इनमें कैफीन और शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इससे दांतों और स्किन के खराब होने का खतरा होता है। 

3) लाल मांसलाल मांस में भारी मात्रा में वसा और कोलेस्‍ट्रॉल होता है। इनमें सोडियम की मात्रा ज्‍यादा होती है जिससे आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारी, मोटापा और गठिया जैसे रोग होने की संभावना होती है।

4) फ्रैंच फ्राइजएक शोध में यह बात सामने आई है कि फ्रैंच फ्राइस खाने से सेहत को जानलेवा खतरा हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने, हार्ट डिजीज, वजन बढ़ने और कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा होता है। 

5) ग्लूटेन फ्री फूड्स साबुत अनाज, दलिया, किनोआ, बाजरा जैसी चीजों में ग्लूटेन पाया जाता है। यह चीजें शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। इनमें फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है।

6) डाइट सोडाइस तरह की चीजों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सोडे से मेटाबॉलिक 36 और डायबिटीज का डर 67 प्रतिशत बढ़ सकता है। सोडा ड्रिंक में मिली एक्स्ट्रा शुगर, कैफीन और कलर कई तरह से हैल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रतिदिन डाइट सोडा का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा दूसरों की अपेक्षा 43 प्रतिशत अधिक होता है। 

इन चीजों से भी रहे दूरइनके अलावा आपको प्रोटीन शेक, वेजिटेबल ऑयल, प्रोसेस्ड पीनट बटर, पास्ता सॉस, कैन सूप, फास्ट फूड्स, पैनकेक सिरप, डिब्बाबंद फल, फ्लेवर्ड योगर्ट, फैट फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स, वाइट पास्ता, वाइट ब्रेड, चाइनीज फूड्स, नाचो चीज, मफिन्स, कपकेक्स, डिब्बाबंद जूस, शुगर कॉकटेल और आर्टिफीसियल स्वीटनर जैसी चीजों से भी दूरी बना लेनी चाहिए।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब