लाइव न्यूज़ :

आपको कैंसर, किडनी, फेफड़े, चर्म रोगों का मरीज बना सकती हैं ये 4 गंदी आदतें, नपुंसकता का भी खतरा

By उस्मान | Updated: January 15, 2020 12:16 IST

स्वास्स्थ और लंबा जीवन जीना है, तो इन आदतों से हमेशा के लिए तौबा कर लें

Open in App

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग इन दोनों ही चीजों से दूर होते जा रहे हैं। यही वजह है कि जीवन छोटा होता जा रहा है। आजकल युवा कम उम्र में थकान, कमजोरी, खून कमी, यौन स्वास्थ्य प्रभावित होना जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसी गंदी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो जाने-अनजाने में आपको बीमार कर रही हैं।

नहाते समय सिर और आंखों में साबुन लगाना

शरीर के यह दो अंग साबुन के लिए बेहद संवेदनशील हैं। नहाते समय भूलकर भी इन दो अंगो पर साबुन नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है। साबुन में बहुत से ऐसे केमिकल होते हैं, जो कोमल आंखों को नुकसान पहुंचा सकते है। इसके अलावा आपको अपने सिर में भी साबुन नहीं लगाना चाहिए। साबुन में मौजूद केमिकल सिर की त्वचा को रूखा बना देते हैं और बालों के नैचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं जिससे बाल झड़ने की भी समस्या हो सकती है।    

खाने की चीजों को अखबार में लपेटना

अधिकतर दुकानदार चाय-पकौड़े आदि नाश्ते का सामान अखबार में लपेटकर देते हैं और लोग मजे से खा भी लेते हैं। इस तरह की गर्म चीज रखने से अखबार की प्रिंटिंग में इस्तेमाल हुआ इंक खाने पर लग जाता है। इसमें डाई आइसोब्यूटाइल फोलेट और डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैस खतरनाक केमिकल्स होते हैं। ये रसायन जब गर्म खाने के संपर्क में आते हैं तो ये बायोएक्टिव तत्व को सक्रिय कर देते हैं। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है, गुर्दे एवं फेफड़े से संबंधित रोग हो सकते हैं, हार्मोन्स का संतुल भी बिगड़ सकता है, प्रजनन क्षमता कमजोर हो सकती है, यह हार्ड केमिकल त्वचा को रूखा बना देते हैं, इससे स्किन कैंसर का भी खतरा होता है, पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है, बच्चों का शारीरिक विकास रुक सकता है। 

गर्म पानी से नहाना

सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। बेशक गर्म पानी से नहाने में मजा आता है लेकिन इससे आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान भी होते हैं।  जिन लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें बिल्कुल भी गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। ऐसा काहा जाता है तीस मिनट से ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाना आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। गर्म पानी से नहाने से शरीर की नमी चली जाती है और आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, इससे शरीर रूखा हो जाता है, जिससे पूरे बदन में खुजली हो सकती है, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राई हो सकते हैं।  

कॉफी और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ

कॉफी कई लोगो की पसंदीदा होती है, इसे थकान दूर करने और ताजगी लाने का बेहतर जरिया माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कॉफ़ी में पाए जाने वाले कैफीन में और नपुंसकता में गहरा संबंध होता है। कॉफी का अधिक सेवन हृदयघात और नपुंसकता का कारण बन सकता है। इधर डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में नमक की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। पैकिंग वाला भोजन नपुंसकता को न्योता देता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार