लाइव न्यूज़ :

बाजार में आ गया है यह सस्ता फल, रोजाना खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने, खून बढ़ाने, डायबिटीज कंट्रोल करने जैसे होते हैं 5 फायदे

By उस्मान | Updated: June 24, 2020 12:35 IST

जामुन विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है जिसके सेवन से इम्यून पावर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देजामुन सभी आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार होता हैखट्टा-मीठा यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहतर फूड

कोरोना काल में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह खतरनाक वायरस ऐसे लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है जिसका शरीर अंदर से कमजोर है यानी जिसकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है। यही वजह है कि इस महामारी से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स ऐसी चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। इन चीजों में एक जामुन भी है। 

काली-काली जामुन खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, उतने ही इसके फायदे भी होते हैं। जामुन में कई औषधीय गुण होते हैं। जामुन में शरीर के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होते हैं।

जामुन में पोषक तत्वों की मात्रा

यह खट्टा-मीठा फल मिनरल्स का भी बेहतर स्रोत है। 140 ग्राम जामुन में 45 फीसदी विटामिन सी होता है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 62 किलो कैलौरी ऊर्जा, 1.2 मिली ग्राम आयरन, 15 मिली ग्राम कैल्शियम, 15 मिली ग्राम फास्फोरस 18 मिलीग्राम विटामिन सी, 48 माइक्रोग्राम कैरोटीन, 55 मिलीग्राम पोटेशियम, 35 मिली ग्राम मैग्नीशियम और 25 मिलीग्राम सोडियम पाया जाता है। 

आयुर्वेद चिकित्सा में तरह-तरह के रोग, विकारों को ख़त्म करने के लिए जामुन के पत्ते, छाल, फलों का सेवन किया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करके डायबिटीज से बचाने में मदद करता है। जामुन खाने से आपको पाचन, पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। एनीमिया से बचने और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन का सेवन लाभप्रद है। चलिए जानते हैं कि जामुन खाने से आपको और क्या-क्या लाभ होते हैं। 

इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

इस फल में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जामुन के बीज फेलेवोनोइड्स जोकि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली के समग्र कामकाज में सुधार करते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जामुन के बीज शरीर में मधुमेह या शुगर के कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद जंबोलिन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है और डायबिटीज लेवल को कंट्रोल या कम करता है।

पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहत

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है। कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। मासिक धर्म की समस्या और दर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर लेने चाहिए। 

शरीर की सफाई

जामुन के बीज फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके शरीर से हानिकारक फ्री रैडिकल यानी शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है।

खून की कमी होती है पूरी

जामुन में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जिस वजह से यह एक नैचुरल ब्लड प्युरिफायर फ्रूट है। यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को जामुन के बीज का रोजाना सेवन करना चाहिए। जिन रोगियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, उन्हें रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब