लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोगों का मोटापा बढ़ने का यह है सबसे बड़ा कारण

By भाषा | Updated: February 22, 2020 15:28 IST

दिल्ली में महिलाओं की तुलना में पुरुष खाते हैं एक्स्ट्रा कैलोरी

Open in App

दिल्ली और अहमदाबाद दाल फ्राई, भरवां पराठा और मटन बिरयानी आदि पकवानों के रूप में ‘अतिरिक्त वसा’ के प्रतिदिन उपभोग के मामले में सात महानगरों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि हैदराबाद इस सूची में सबसे निचले स्थान पर है। हालिया सर्वेक्षण में ये तथ्य सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सर्वेक्षण में सामने आया है कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा वसा का सेवन करते हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे सात शहरों में पुरुष प्रतिदिन 34.1 ग्राम जबकि महिलाएं 31.1 ग्राम वसा का सेवन करती हैं।

अतिरिक्त वसा दाल फ्राई, चावल, भरा हुआ परांठा, चुड़वा, बिसी बेले भात (कर्नाटक में चावल से बनने वाला व्यंजन) और पुलियोधरई यानि इमली के चावल जैसे व्यंजनों में अधिक होता है। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि मटन बिरयानी में चिकन बिरयानी या दाल से और मांसाहारी पकवानों से अधिक वसा होती है।

अध्ययन के मुताबिक जो लोग ज्यादा तला हुआ भोजन खाते हैं वे उन लोगों से अधिक अतिरिक्त वसा का सेवन करते हैं जो लोग उबला हुआ या कम तला हुआ खाना खाते हैं। इसमें यह भी पाया गया कि सभी मांसाहारी पकवानों में अतिरिक्त वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

यह सर्वेक्षण भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन) ने राष्ट्रीय पोषण निगरानी ब्यूरो के अध्ययन (2015-16), आईसीएमआर-एनआईएन, हैदराबाद के आंकड़ा संचय के आधार पर किया है।

इस विश्लेषण की अंतरराष्ट्रीय जीवन विज्ञान संस्थान-भारत (आईएलएसआई-भारत) ने पुष्टि की है। आईएलएसआई-भारत के अध्यक्ष प्रोफेसर पी के सेठ ने बताया कि वसा उपभोग का स्तर दिल्ली और अहमदाबाद में काफी बढ़ा हुआ है जहां यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए हर दिन क्रमश: 44.4 और 43.9 ग्राम है। वहीं मुंबई और हैदराबाद में अतिरिक्त वसा का सेवन सबसे कम यानि प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति क्रमश: 28.8 ग्राम और 25.1 ग्राम वसा का सेवन करता है।

टॅग्स :दिल्लीफिटनेस टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम