लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे आपके शरीर में बढ़ रही हैं ये 8 खतरनाक बीमारियां, बटक्स देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें

By उस्मान | Updated: December 7, 2019 10:52 IST

कहा जाता है कि जिन महिलाओं के कूल्हे में ज्यादा फैट होता है, उन्हें है ब्लड प्रेशर या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का अधिक खतरा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकूल्हे में ज्यादा फैट होना, ब्लड प्रेशर या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतराराउंड शेप बट बेहतर स्वास्थ्य की निशानी

ऐसा माना जाता है कि शरीर के जिस भी हिस्से में फैट की मात्रा अधिक होती है, उस हिस्से के जरिये आपके दिल और वाहिकाओं की स्वास्थ्य स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा फैट कूल्हे यानी बटक्स में होता है। कहा जाता है कि जिन महिलाओं के कूल्हे में ज्यादा फैट होता है, उन्हें है ब्लड प्रेशर या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का अधिक खतरा होता है। तो इसका मतलब है कि आपके बटक्स आपके स्वास्थ्य के बारे में कई बातों का संकेत दे सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे। 

ब्राइट साइड के अनुसार, बटक्स चार प्रकार के होते हैं और इनके जरिये व्यक्ति के सवास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सकती है। 

1) स्क्वायर शेप बटक्सबटक्स का इस शेप में आ जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं या आपने गलत ने गलत ट्रेनिंग की है जिससे आपका फैट बर्न नहीं हो रहा। इसके अलावा, यह एक हार्मोन के कारण हो सकता है जिसे कोर्टिसोल कहा जाता है जो नींद की समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस शेप वाले लोगों का मेटाबोलिज्म अच्छा होता है और वो आनुपातिक रूप से वजन बढ़ाते हैं।

क्या करेंअपने कैलोरो काउंट पर ध्यान दें लेकिन सख्त डाइट प्लान से बचें। इसके लिए प्लैंक एक बेहतर एक्सरसाइज हो सकती है।

2) हार्ट शेप बटक्स इस शेप में बटक्स का निचला हिस्सा बड़ा होता है, हिप्स चौड़े होते हैं और कमर पतली होती है। ऐसे लोग आसाने से कैलोरी बर्न कर सकते हैं। लेकिन वजन बढ़ने पर उनका फैट उनके मध्य भाग में चला जाता है। यदि आपकी जांघें और कूल्हे फैट की वजह से बहुत बड़े हो गए हैं, तो यह संकेत दे सकता है कि आप गलत डाइट ले रहे हैं या आप किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं। या आप बहुत तनाव में हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए, यह संकेत दे सकता है कि आप शराब का ज्यादा सेवन करते हों। कूल्हों में अतिरिक्त भार बढ़ने से आपके पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और सेल्युलाईट के जोखिम को बढ़ा सकता है।

क्या करेंअपनी डाइट में बदलाव करें। अधिक प्रोटीन, सब्जियां, और फलों का सेवन करें। अपने शरीर के निचले हिस्से के लिए एक्सरसाइज करें। दौड़ना और चलना आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। 

3) इनवर्टेड ट्रायंगल बटक्सउम्र के साथ, बट से वसा शरीर के अन्य भागों में जाना शुरू हो जाता है। एस्ट्रोजन का स्तर कम होने के कारण ऐसा हो सकता है। इससे हृदय की समस्याएं, अवसाद, कमजोर हड्डियां, मूत्र संक्रमण के जोखिम और वजन बढ़ सकता है।

क्या करेंअपने आहार में बदलाव करें और हेल्दी चीजों का अधिक सेवन करें। अपने दिल को फैट से बचाएं। नियमित व्यायाम करें। किसी विशेषज्ञ (आपके डॉक्टर) के साथ परामर्श करें कि आपके लिए किस तरह का प्रशिक्षण सबसे उपयुक्त है।

4) राउंड शेप बटक्स ऐसे शेप वाले लोग हेल्दी होते हैं। इसका मतलब है कि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं। यदि आप गलत जीवन शैली विकसित करते हैं, तो फैट ग्लूट्स में फंस सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य को नियंत्रित करना बेहतर है, ताकि आप अपनी सही शेप न खोएं।

क्या करें अपने शरीर के वजन के अनुसार कैलोरी का सेवन करें और शारीरिक प्रशिक्षण के बारे में न भूलें।

5) फ्लैट बटक्सयदि आपके बटक्स फ्लैट हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप "डेड बट सिंड्रोम" से पीड़ित हों। बहुत देरी तक बैठे रहना इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इससे बट ग्लूटाइल एमनेशिया की बीमारी का कारण बनता है। इससे मांसपेशियां अपना कामकाज भूल जाती हैं और शरीर को उचित आकार में रखना बंद कर देती हैं। 

क्या करेंमांसपेशियों को स्ट्रेच करें। इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं। अपने काम से एक छोटा ब्रेक ले सकते हैं या घर पर टीवी के सामने कर सकते हैं। ज्यादा चलने की कोशिश करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार