लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा, चरस-गांजा के सीमित सेवन से हो सकता है ये फायदा

By उस्मान | Updated: April 26, 2018 12:07 IST

सीमित मात्रा में कैनाबिडोल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है लेकिन इसके अधिक सेवन से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

Open in App

चरस, गांजा और भांग जैसे नशीले पदार्थों के मिश्रण कैनबिस (cannabis) के सेवन से आपको अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं इससे आपको चिंता को दूर करने और तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। इस बात का खुलासा वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लंबे समय तक सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।  

क्या कहना है शोधकर्ताओं का

शोधकर्ताओं ने तनाव, चिंता और अवसाद से पीड़ित 12 हजार लोगों को अपने अध्ययन में शामिल किया। उन्होंने उन लोगों से भांग के सेवन के तरीके और मात्रा की जानकारी ली। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों में चिंता और अवसाद के लक्षण 58 फीसदी तक कम हो गए थे। 

कैनबिस ही क्यों?

कैनबिस में सीबीडी या कैनाबिडोल (cannabidiol) नामक सक्रिय यौगिक पाया जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जब आप इसका एक कश लेते हैं, तो इससे आपको अवसाद के लक्षणों को कम करने जबकि 10 कश लेने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके के सिर्फ दो कश लेने से चिंता से मुक्ति पाई जा सकती है। 

कैनाबिडोल के साइड इफेक्ट्स

शोधकर्ताओं के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं है कि सीमित मात्रा में कैनाबिडोल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है लेकिन इसके अधिक सेवन से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- खाली पेट लहसुन-शहद खाने से होते हैं ये 7 फायदे, देखें तस्वीरें

भांग के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार, अर्थराइटिस के दर्द में भी भांग बहुत ही प्रभावकारी रूप से काम करता है। भांग में इंफ्लेमेटरी और एनलजेसिक गुण होते हैं जिस वजह से यह गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। बुखार होने पर अगर आप सीमित मात्रा में भांग का सेवन करते हैं, तो ये बुखार के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है।

भांग के नुकसान

भांग खाने के बाद आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां जैसे अत्यधि‍क सिरदर्द, सिर भारी होना, घबराहट, ऊल्टी, मितली, चिंता आदि महसूस हो सकती हैं, जो काफी तकलीफदेह होती हैं। आप बहकी-बहकी बातें कर सकते हैं और कमजोर दिमागी क्षमता हो तो यह आपके मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खीरे से बने इन 4 व्यंजनों का करें सेवन, ठंडक के साथ मिलेगी स्लिम बॉडी

गांजा के फायदे

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के अनुसार नर्व डैमेज होने से उठने वाले दर्द में गांजा आराम देता है। एक अन्‍य शोध के अनुसार गांजा पीने से उन मरीजों को पुराने पड़ चुके दर्द से काफी राहत मिल सकती है जिनकी नर्व्स डैमेज हो चुकी हैं। नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह साबित किया है कि गांजा स्ट्रोक की स्थिति में ब्रेन को नुकसान से बचाता है। गांजा स्ट्रोक के असर को दिमाग के कुछ ही हिस्सों में सीमित कर देता है। साथ ही नींद और बेचैनी के मामलों में भी गांजा के इस्तेमाल से सुधार नजर आया।

नोट- आर्टिकल में दी गई जानकारी कुछ लोगों पर हुए अध्ययन पर आधारित है। अगर आप चिंता, तनाव और अवसाद से पीड़ित हैं, तो आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए चरस, गांजे का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब