लाइव न्यूज़ :

Yerba Santa : अल्जाइमर सहित कैंसर, सूखी खांसी, अस्थमा, गठिया जैसे 10 रोगों को खत्म कर सकता है यह चमत्कारी पौधा

By उस्मान | Updated: February 22, 2019 12:27 IST

मानसिक विकार अल्जाइमर (Alzheimer) का औषधीय जड़ी-बूटी यर्बा सैन्टा ( yerba santa) द्वारा इलाज किया जा सकता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

Open in App

मानसिक विकार अल्जाइमर (Alzheimer) का औषधीय जड़ी-बूटी यर्बा सैन्टा ( yerba santa) द्वारा इलाज किया जा सकता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यर्बा सैन्टा एक देसी इलाज है जो भविष्य इस बीमारी में अच्छा रिजल्ट देगा। यर्बा सैन्टा हर्बल दवा में इस्तेमाल किये जाने वाला पौधा है।

अमेरिका के साल्क इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के अनुसार, अल्जाइमर रोग का इलाज प्राकृतिक रूप से भी किया जा सकता है और यह पौधा इसके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इस पौधे में शक्तिशाली रसायन होते हैं, जो कई बीमारियों जैसे बुखार और सिरदर्द का इलाज करने में सहायक हैं। 

यर्बा सैन्टा ( yerba santa) के अन्य स्वास्थ्य फायदेयर्बा सैन्टा एक हरे रंग का पौधा होता है जिस पर सदाबहार सफेद और बैगनी रंग के फूल आते हैं। यह पौधा ज्यादातर वॉशिंगटन के कैलिफोर्निया में पाया जाता है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसे पवित्र जड़ी-बूटी माना जाता है। 

अस्थमा और खांसी के लिएसदियों से इस पौधे का इस्तेमाल कई दवाओं में होता चला आ रहा है। इस औषधि का इस्तेमाल एलर्जी, दमा, ब्रोंकाइटिस, जुकाम, खांसी, सूखी खांसी, बलगम की खांसी, बुखार और सांस से जुडी कई बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है। 

बुखार, गठिया के लिएसांस की बीमारियों से लेकर बुखार और सिरदर्द के इलाज के लिए लोग इसकी पत्तियों का पानी पीते हैं। इसके अलावा घावों, गले की मांसपेशियों और गठिया जैसे रोगों के इलाज के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। 

कैंसर के इलाज के लिएजर्नल नैचुरल प्रोडक्ट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यर्बा सैंटा के रस में एंटी कैंसर गुण होते हैं जिस वजह से इसके इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार तत्वों का नाश कर करने कैंसर की रोकथाम में सहायता कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यानऊपर बताई गई समस्याओं से राहत पाने के लिए इस पौधे का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। बिना-सोचे समझे इसके इस्तेमाल करने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।  

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब