गठिया, कान दर्द, दांत दर्द जैसी 7 पीड़ादायक बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है यह हरा पौधा

By उस्मान | Published: November 7, 2018 08:32 AM2018-11-07T08:32:22+5:302018-11-07T08:32:22+5:30

इस पौधे को का सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुदर्शन के पत्तों में हड्डियों के दर्द को हरने की अद्भुत क्षमता होती है।

health benefits of sudarshan plant for arthritis or joint pain, earache,toothache | गठिया, कान दर्द, दांत दर्द जैसी 7 पीड़ादायक बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है यह हरा पौधा

फोटो- पिक्साबे

हड्डियों में दर्द, कान में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए वैसे तो बाजार में कई इलाज मौजूद हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकते हैं। इन्हीं में एक उपाय है सुदर्शन का पौधा। सुदर्शन एक ऐसा पौधा है जो लगभग अधिकतर उद्यानों व घरो में गमलों की शोभा बढ़ाता है। इस पौधे को का सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुदर्शन के पत्तों में हड्डियों के दर्द को हरने की अद्भुत क्षमता होती है। सुदर्शन के पौधे बगीचों में खूबसूरती के लिए लगाये जाते हैं। इसके पत्ते कोमल, हरे तथा लम्बे होते हैं। कान और दांत के दर्द में सुदर्शन के पत्तों के रस को थोड़ा सा गर्म करके पीने से राहत मिलती है। इस पौधे का रस हड्डियों के दर्द में चमत्कारिक प्रभाव दिखाता है। इसके पत्ते को आग पर गर्म करके दर्द वाले स्थान पर लपेटना काफी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कि इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) हड्डियों का दर्द दूर करने के क्षमता
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में हड्डियों में दर्द होना आम बात है। खासकर बुजुर्गों को इसकी समस्या अधिक होती है। हड्डियों के दर्द होने पर इस पौधे का रस लगाते हैं और यह चमत्कारी प्रभाव दिखाता है क्योंकि इसके पत्ते गर्म होते हैं।

2) कान का दर्द करता है दूर 
कान के दर्द के लिए सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उनका रस निकालते हैं। फिर गुनगुने रस को बूंद बूंद करके कानों में डालते हैं इससे कान का दर्द ठीक हो जाता है।

3) गठिया का दर्द दूर करने में सहायक
सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उस पर जैतून का तेल लगा कर घुटनों में बांधने से गठिया का दर्द दूर हो जाता है और काफी आराम मिलता है। 

4) सूजन करता है कम
सूजन, चोट, मोच, दर्द, जलन आदमी सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके बांधने से बहुत आराम मिलता है पता फायदा भी होता है।

5) पेट के कीड़ों को करता है खत्म
आजकल खून से संबंधित रोग आम हैं। ख़राब खानपान और जीवनशैली के चलते खून खराब हो सकता है। नियमित रूप से सुदर्शन के पत्तों का रस लेने से आपको फायदा हो सकता है। सुदर्शन के पत्तों का रस कफ तथा खून के कीड़ों को नाश करता है।

6) दर्द से राहत
इस पौधे का फूल बड़ा, सुन्दर, सफेद व सुगन्धित होता है। इसकी पत्तियों में वेदना हरने का अचूक गुण विद्यमान है, कहीं भी दर्द होने पर उस स्थान पर इसे पीस कर बांध देने से जल्द ही पर्याप्त राहत मिल जाती है।

7) कान की सफाई 
सुदर्शन के कुछ पत्तों को तेल में पकायें और जब खूब पक जाए तो छानकर शीशी में भरें। इसे नियमित रूप से कान में डालने से कान की सफाई होती है। इसमें तिल का तेल डालकर इस्तेमाल करने से कान की पीड़ा भी शांत होती है। 

Web Title: health benefits of sudarshan plant for arthritis or joint pain, earache,toothache

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे