लाइव न्यूज़ :

देखते ही जड़ से उखाड़कर घर ले आना इस पौधे को, सिर से लेकर एड़ी तक हर बीमारी का इलाज करते हैं इसके फूल, पत्ते और रस

By उस्मान | Updated: August 4, 2020 12:27 IST

home remedies for skin and lifestyle diseases: केवड़ा के पौधे में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से मुक्त रखने में सहायक हैं

Open in App
ठळक मुद्देकेवड़ा का पौधा कैंसर, फेफड़ो की जलन, मूत्राशय के रोग दूर करता है इसका इस्तेमाल ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता हैभारत में यह समुद्र के किनारे वाले क्षेत्र में पाया जाता है।

केवड़ा एक सुगंधित फूलों वाला पौधा होता है जो घने जंगलों में उगता है। कई स्थानों पर पर इसे 'फूलों का राजा' भी कहा जाता है। केवड़ा को वनस्पति विज्ञान में पेन्डोनस ऑॅडोर्फि कहते हैं। केवड़ा का पौधा कैंसर, फेफड़ो की जलन, मूत्राशय के रोग, हृदय रोग, कानदर्द, रक्त विकार, सिरदर्द, पेट के दर्द और गैस जैसे समस्याओं से निपटने में मदद करता है। 

केवड़ा का इस्तेमाल ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। केवड़ा के फूलों से तेल और केवड़ा जल बनाया जाता है जोकि शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि केवड़ा जल का उपयोग खाना बनाने में भी किया जाता है जैसे कि मिठाई, सीरप, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। 

केवड़ा के फूल अत्यधिक खुशबूदार होते है तथा इसका उपयोग केवड़ा तेल और केवड़ा इत्र बनाने में किया जाता है। केवड़े के फूल के कई उपयोग हैं, जैसे केवड़े का तेल, अर्क, व्यंजनों को सुगंधित करने के लिए। 

भारत में यह समुद्र के किनारे वाले क्षेत्र में पाया जाता है। यह ज्यादातर नदी किनारे, नहर खेत और तालाबों के आसपास ऊगता है। चलिए जानते हैं इसके रस के इस्तेमाल से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

कमर दर्दकेवड़े के ऑयल से प्रतिदिन कमर की मालिश करने से कमर दर्द में राहत मिलती है। केवड़ा का अर्क शरीर के हर तरह के दर्द खासतौर पर जोड़ों के दर्द से राहत देता है। प्रतिदिन केवड़े के ऑयल से मालिश करने से गठिया जैसे रोग भी जड़ से खत्म हो सकते हैं।

पीरियड्स के लिए लाभदायक केवड़े की जड़ को पानी में घिसकर चीनी के साथ पीने से माहवारी में अधिक रक्त स्राव की कठिनाई दूर हो सकती है। इसके अलावा यह पौधा पीरियड्स में होने वाले ऐंठन से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। 

तनाव दूर करने में सहायककेवड़ा तनाव दूर करने का सबसे प्रभावी व प्राकृतिक तरीका माना जाता है। केवड़ा के पत्तों में एंटी- स्ट्रेस एजेंट पाये जाते हैं जो कि हमारे तनाव व मानसिक असंतुलन को अच्छा करते हैं।

सिरदर्द में आरामअगर आपका सिर दर्द अक्सर बना रहता है तो आप केवड़ा के मदद से इससे निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको केवड़ा के तेल को लेकर अपने सिर की मालिश करनी है। ऐसा करने पर आपको कुछ ही देर में तेज सिर दर्द से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी।

दाग-धब्बे मिटाएंचेहरे पर पड़े दाग-धब्बे से अगर आप परेशान हो चुकी हैं तो आप केवड़ा जल से अपने दाग-धब्बों को गायब कर सकती हैं। साथ ही इसे लगाने से त्वचा पर चमक भी आती है। आप इसे क्लींजर की तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हर तरह से आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है।

केवड़े के अन्य फायदे- केवड़ा का उपयोग औषधि के रूप सिरदर्द और गठियावत में किया जाता है।- पत्तियों का उपयोग कुष्टरोग, चेचक, खुजली, ल्यूकोडर के उपचार में किया जाता है।- केवड़े के पानी में सफेद चंदन मिलाकर सूंघने से गर्मी से होने वाला सिर दर्द ठीक होता है।- खाज-खुजली और त्वचा रोगों में लगाने से लाभ होता है।- गुलाब जल की तरह केवडा जल भी त्वचा को टोन करता है, यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है।- इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर, बुढापे आदि से लड़ने में मदद करते है।- केवड़े के तेल का प्रयोग सिरदर्द व गठिया के उपचार में किया जाता है। - इसकी मनमोहक सुगंध मन को शान्ति देती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब