लाइव न्यूज़ :

Diet tips: रोजाना खाली पेट पियें गुड़-जीरे का पानी, खून की कमी, कब्ज, सूजन जैसी 8 बीमारियों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: February 16, 2021 15:49 IST

गुड़ और जीरे के फायदे : महामारी के दौर में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए इस मिश्रण का सेवन करें

Open in App
ठळक मुद्देगुड़ आयरन का बेहतर स्रोत इस मिश्रण में पेट की भीतरी सफाई करने के क्षमतामासिक चक्र में बेहतर विकल्प है यह मिश्रण

जीरे के इस्तेमाल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में भी किया जा सकता है। जीरा कई औषधीय गुणों से भरा है। इसी तरह गुड़ खाने से भी कई फायदे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब जीरे और गुड़ का एक साथ सेवन किया जाता है, तो आपको दोगुना फायदा हो सकता है।  

जीरे में पाये जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। इस मिश्रण से पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पेट में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। 

ऐसा माना जाता है कि रोजाना सुबह जीरे का चूर्ण बनाकर इसे गुड़ और पानी के साथ लेने से कब्ज, गैस, पेट दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि समस्याओं से बचने में मदद मिलती है और साथ ही वजन कम होता है।

ऐसे बनाएं गुड़ और जीरा पानीइस पेय को तैयार करने के लिए केवल पांच मिनट का समय चाहिए। इसके लिए आप थोड़ा पानी उबालें, फिर पर्याप्त मात्रा में जीरा और गुड़ डालें। इसे हल्का ठंडा होने के बाद पियें। ध्यान रहे कि इसे अधिक मात्रा में न लें।

इम्यून पावर बढ़ाने और वजन कम करने में सहायकइस मिश्रण का लगातार सेवन करने इसे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है जिससे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। 

इसके अलावा यह मिश्रण वजन कम करने में सहायक है। हालांकि वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज और डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। यह केवल एक विकल्प है। 

सूजन को करता है कमपेट फूलना एक आम समस्या है जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। यह विशेष रूप से उन लोगों को होती है, जो कम शारीरिक गतिविधि करते हैं। खराब खानपान अम्लता, एसिड रिफ्लेक्स और पेट के अल्सर का कारण बनता है। ऐसे में गुड़ और जीरे का सेवन एक अच्छा विकल्प है। गुड़ और जीरा एक न्यूट्रलाइज़र के रूप में कार्य करते हैं, इसलिए इसमें पेट की अम्लता को काफी हद तक कम करने की क्षमता होती है।  

मासिक धर्म को करता है नियंत्रितमहिला शुरुआती किशोरावस्था से लेकर 50 के दशक के अंत तक कई हार्मोनल परिवर्तनों से गुजरती है। हालांकि यह महिला के शरीर और समग्र स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। मासिक धर्म की अनियमितताओं के लिए, जीरा और गुड़ का सेवन करें। हालांकि गंभीर स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

कब्ज से मिलती है राहतअनियमित जीवन शैली और तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से कब्ज होना एक आम बात हो गई है। इसके अलावा, पर्याप्त व्यायाम की कमी भी कब्ज के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। जीरा और गुड़ के पानी का सेवन करने से कब्ज के कारण होने वाली परेशानी दूर हो सकती है। इससे मल त्यागने से लेकर आंत्र आंदोलन के समुचित कार्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

खून की कमी होगी दूर जीरा और गुड़ का पानी पीने से शरीर में एनीमिया यानि खून की कमी नहीं होती है। इससे खून में होने वाली अशुद्धियां दूर होती है। इसक कारण यह है कि गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। 

सिरदर्द से मिलेगी राहतकई लोग रोजाना के होने वाले सिरदर्द से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में जीरा और गुड़ के पानी से जरूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा अगर आपको बुखार आता है, तो ये पानी आपको जल्द से जल्द बुखार से छुटकारा दिलाएगा।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब