लाइव न्यूज़ :

टाइफाइड, मस्‍से, खांसी, दमा को जड़ से खत्म करते हैं ये हरे पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: October 3, 2018 14:03 IST

इन हरी पत्तियों में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटेशियम और विटामिन सी भी पाए जाते हैं।

Open in App

हरे धनिये का उपयोग अधिकतर सब्जियों में या चटनी बनाकर खाने में सबसे ज्यादा होता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि हरे धनिये का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। धनिया वजन कम करने और किडनी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। हरा धनिया का उपयोग स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, खनिज आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा हरे धनिये की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटेशियम और विटामिन सी भी पाए जाते हैं।

1) बढ़ाता है पाचन शक्तिहरा धनिया पेट की समस्‍याओं का निवारण करता है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है। धनिया की ताजी पत्तियों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। 

2) मस्‍सों से छुटकाराटीनेज में मुंह पर मस्‍सा होना आम बात है। इससे छुटकारा पाने के लिए हरा धनिया एक कारगर उपाय है। हरा धनिया को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।

3) कमजोरी भगाएअगर आप खुद को थका-थका या शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं या फिर चक्कर आते हैं, तो दो चम्मच धनिये के रस में दस ग्राम मिश्री व आधी कटोरी पानी मिलाकर सुबह-शाम लें।

4) आंखों की रोशनी बढ़ायेहरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए बहुत आवश्‍यक होता है। नियमित रूप से हरे धनिये का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

5) श्‍वास रोगों में उपयोगीहरा धनिया श्‍वास संबंधी रोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खांसी, दमा या सांस फूलता हो तो धनिया तथा मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर रख लें। एक चम्मच चावल के पानी के साथ रोगी को पिलायें। कुछ दिन नियमित रूप से इस उपाय को करने से आराम होगा।

6) त्‍वचा के लिए लाभकारीएक चम्मच हरे धनिये के जूस को चुटकी भर हल्दी के साथ मिलाकर मुंहासे पर लगाना लाभप्रद होता है। चेहरे पर तिल होने पर रोजाना हरे धनिये की पत्तियों को रगड़ने से लाभ होता है।

7) टाइफाइड में दिलाता है राहतटाइफाइड में भी यह उपयोगी है, टाइफाइड होने पर हरी धनिया के पत्‍तों का सेवन करना चाहिए। अधिक मासिक धर्म आने पर छह ग्राम धनिया के बीज को आधा लीटर पानी में उबालें। पानी आधा होने पर थोड़ी सी शक्कर मिलाकर गर्म पियें।

8) लू लगने परहरी धनिया को पीसकर उसका रस निकाल लीजिए, इस रस को चीनी के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। नींद न आती हो तो हरे धनिये में मिश्री मिलाकर चाशनी बनाएं। दो चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ लें। सिर के बाल झडने पर हरे धनिए का रस लगाएं।

इस बात का रखें ध्यानअगर आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से राहत पाने के लिए धनिया पत्तियों का घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हालांकि धनिया का कोई दुष्प्रभाव नहीं है लेकिन अधिक सेवन से बचना चाहिए। बावजूद इसके सेवन से अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब