लाइव न्यूज़ :

कमजोरी और दुबलेपन से छुटकारा पाने के 9 आसान उपाय

By उस्मान | Updated: December 14, 2019 08:36 IST

अगर आप भी अपने दुबले-पतले और कमजोर शरीर से परेशान है, तो संभव है कि आप अपने खान-पान पर सही तरह ध्यान न दे रहे हो।

Open in App
ठळक मुद्देमोटे लोगों की तरह दुबले-पतले लोग भी अपने कम वजन को लेकर दुखी रहते हैंडाइट में बदलाव लाकर कमजोरी और दुबलेपन से बचा जा सकता है

जिस तरह मोटापे से पीड़ित लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं, उसी तरह दुबले-पतले लोग भी अपने कम वजन को लेकर दुखी रहते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो कुछ भी खाते-पीते हैं तो शरीर को नही लगता है। अगर आप भी अपने दुबले-पतले और कमजोर शरीर से परेशान है, तो संभव है कि आप अपने खान-पान पर सही तरह ध्यान न दे रहे हो। हम आपको कुछ ऐसे उपाय और खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको आसानी से मोटा कर सकती हैं।  

1) दूधदुबलापन दूर करने के लिए आपको रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

2) पर्याप्त नींद दुबलापन दूर करने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है पुरानी कोशिकाएं नई कोशिकाओ में तब्दील होती हैं इसलिए रात को भोजन करने के बाद जल्दी सोयें और सुबह जल्दी उठे। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है और दुबलापन से राहत मिलता है

3) पर्याप्त में पानी पियेंपानी का भरपूर सेवन करने से दुबलेपन से राहत मिलती है क्योंकि पानी शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इससे भोजन का सही पाचन होता है। 

4) उच्च कैलोरी भोजन करेंदुबलापन दूर करने के लिए उच्च कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए जैसे अंडा, मांस, मछली, डेयरी उत्पाद आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।

5) प्रोटीन भी है जरूरीदुबलापन दूर करने के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी होता है इसके लिए मेवा, अंजीर, बादाम, काजू, मूंगफली, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। 

6) आलूआलू का सेवन भी दुबलापन दूर करने में फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि आलू में वसा, कैलोरी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो फैट बढ़ने में मदद करता है जिससे दुबलापन दूर होने में मदद मिलती है।

7) कैलोरी ड्रिंकआपको बता दें कि सिर्फ खाने की चीजों से कैलोरी की जरूरत को पूरा कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए आप कैलोरी लेने के लिए दूध, मिल्क शेक, प्रोटीन शेक आदि ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन चीजों में शुगर की मात्रा अधिक ना हो। 

8) हफ्ते में 3 बार ट्रेनिंगजब आप वेट ट्रेनिंग करने लगेंगे, तो आपकी मसल्स बढ़ने लगेंगी। ट्रेनिंग के दौरान धीरे-धीरे स्ट्रेंथ बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ाना भी शुरू करें। ध्यान रहे कि एक साथ ज्यादा वेट उठाने या वर्कआउट करने की कोशिश ना करें।

9) एक दिन में 6 मील लेंअगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो आपको एक दिन में 5 से 6 बार खाना चाहिए। आप हर 3 घंटे में खा सकते हैं और ध्यान रहे कि मील में थोड़ा-थोड़ा ही खाएं क्योंकि एक बार में ज्यादा खाने से आपको अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको अपनी डायट में हेल्दी फूड्स ही शामिल करने चाहिए। 

यह चीजें भी हैं लाभदायकपीनट बटर भी वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है, आप इसे ब्रेड और शेक के साथ मिलाकर ले सकतें हैं। अगर आप प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, केला और शहद का इस्तेमाल रोज करें। आप देशी घी में फ्राइड काजू को भी खा सकतें हैं, एक हफ्ते के अंदर परिणाम आपके सामने होगा।  दिन में कम से कम दो बार एक चम्मच घी ने एक चम्मच मिलाकर खाने से जरूर फायदा होगा। रोजाना सुबह सुबह एक केला और दूध में शहद मिलाकर सेवन करने से भी वजन बढ़ता है। दूध में बादाम मिलाकर थोडा गुनगुना करने के बाद पीने से भी वजन बढ़ता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब