लाइव न्यूज़ :

दिखते ही तुरंत तोड़ लेना ये चीज, किडनी, लीवर, दिल के रोगों के लिए है फायदेमंद, तेजी से बढ़ाती है खून

By उस्मान | Updated: December 7, 2019 11:48 IST

इसके अलावा यह आपकी मांसपेशियों में होने वाले दर्द, पेशाब के समय उठने वाली समस्याएं, मुंह की बदबू, मुंह के छाले और दांतों में दर्द होने जैसी कई सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइसका लोक चिकित्सा में उपयोग किया जाता हैयह पौधा शारीरिक कमजोरी दूर करने में सक्षम है

रसभरी टमाटर की तरह दिखने वाला एक छोटे आकार का फल होता है, जो आपको बाजार में कहीं भी मिल सकता है। पीले रंग के इस फल का स्वाद कसैला होता है और यह कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, के, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी चिकित्सीय संपत्ति के कारण इसका लोक चिकित्सा में उपयोग किया जाता है। 

यह पौधा शारीरिक कमजोरी दूर करने में सक्षम है। साथ ही यह आपके शुगर को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह आपकी मांसपेशियों में होने वाले दर्द, पेशाब के समय उठने वाली समस्याएं, मुंह की बदबू, मुंह के छाले और दांतों में दर्द होने जैसी कई सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हैं। 

1) सूजन कम करने में सहायकहेल्थ वेबसाइट द हेल्थसाइट के अनुसार, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं होते हैं जिस वजह से इसके सेवन से शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है। ज्यादा फायदा लेने के लिए इसका रस पीना चाहिए। साथ ही ये शरीर के दर्द को कम करता है।

2) लीवर के लिए फायदेमंदइसके शक्तिशाली हेपेटोप्रोटेक्टिव गुणों के कारण इसे मुक्त कणों के नुकसान से लीवर की रक्षा के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रसभरी के सेवन से लीवर कैंसर के उपचार में भी मदद मिलती है।

3) पाचन को बेहतर रखने में सहायकरसभरी का फल उदर रोगों के लिए लाभकारी है। इसकी पत्तियों का काढ़ा पीने से पाचन अच्छा होता है साथ ही भूख भी बढ़ती है। यह लीवर को उत्तेजित कर पित्त निकालता है। इसकी पत्तियों का काढ़ा शरीर के भीतर की सूजन को दूर करता है। सूजन के ऊपर इसका पेस्ट लगाने से सूजन दूर होती है।

4) बवासीर से दिलाता है राहतयदि आप बवासीर की समस्या से परेशान हैं तो, आप रसभरी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पियें इससे आप बवासीर की समस्या से बहुत जल्द छुटकारा पा जाएंगे। इसके इससे पेट से संबंधित सभी रोगों से छुटकारा मिल जाता हैं।  

5) भूख बढ़ाने में सहायकरसभरी के फलों का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत तो होती है साथ ही इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भूख भी बढ़ती है।

6) किडनी को रखता है स्वस्थ यदि आपकी किडनी में किसी भी प्रकार की समस्या है तो, आप रसभरी का सेवन नियमित रूप से अवश्य करें इससे आपको बहुत ही फायदा होगा। 

7) डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंदअगर आप डायबिटीज के रोग से पीड़ित हैं तो, आप रसभरी के ताजे पत्तों का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम जरूर पियें इससे आप डायबिटीज के रोग से बहुत ही जल्द छुटकारा पा जाएंगे। 

8) वजन कम करने में सहायकरसभरी मोटापे से भी छुटकारा दिलाता है। रसभरी का नियमित रूप से सेवन करते रहने से ब्लड प्रेशर तथा लीवर की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप ऊपर बताई गईं किसी समस्या से पीड़ित हैं और उससे निपटने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह किसी भी बीमारी का स्थायी इलाज नहीं है। आप इसका सेवन दवाओं के साथ-साथ करें। इसके अलावा इसका बहुत अधिक सेवन करने से भी बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब