...तो इसलिए सेक्स के बाद सिगरेट पीते हैं लोग

By उस्मान | Published: May 24, 2018 12:43 PM2018-05-24T12:43:37+5:302018-05-24T12:43:37+5:30

शोधकर्ता मानते हैं कि निकोटिन में ऐसे तत्व होते हैं जो स्मोकिंग करने वालों को सेक्स के बाद रिलैक्स महसूस कराते हैं।   

Having a cigarette after sex a good or bad idea | ...तो इसलिए सेक्स के बाद सिगरेट पीते हैं लोग

...तो इसलिए सेक्स के बाद सिगरेट पीते हैं लोग

सेक्स करने के बाद कुछ लोग तुरंत सोना पसंद करते हैं जबकि कुछ लोग कुछ खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सेक्स के बाद सिगरेट पीना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि लोग सेक्स के बाद स्मोकिंग क्यों करते हैं?  शोधकर्ता मानते हैं कि निकोटिन में ऐसे तत्व होते हैं जो स्मोकिंग करने वालों को सेक्स के बाद रिलैक्स महसूस कराते हैं।   

क्या फिल्मों से शुरू हुआ यह प्रचलन? 

60 और 70 के दशक में निर्माता फिल्मों में कपल्स के बीच इंटिमेट सीन नहीं दिखाते थे। इसके बजाय वो कुछ रचनात्मक तरीकों का सहारा लेते थे और इस तरह के किसी सीन से पहले या बाद में पुरुष को स्मोकिंग करते हुआ दिखाया जाता था। संभव है यह विचार फिल्मों से शुरू हुआ हो। 

सिगरेट पीने से मिलता है सुख

अगर आप सिगरेट पीने वाले किसी व्यक्ति से पूछें कि उन्हें सिगरेट पीना सबसे ज्यादा अच्छा कब लगता है तो उनका जवाब हो सकता है कि खाने के बाद। ऐसा होता भी है क्योंकि खाने के बाद सिगरेट पीने से उन्हें सुख मिलता है। शोधकर्ता यह मानते हैं कि सिगरेट पीना खुशी से जुड़ा है यानी जो लोग सिगरेट पीते हैं उन्हें इससे खुशी मिलती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, निकोटिन में डोपामाइन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे फील गुड केमिकल्स बढ़ाने की क्षमता होती है. यह बात सेक्स के मामले में भी लागू हो सकती है। सेक्स के बाद सिगरेट पीने से उन्हें ज्यादा सुख मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- सेक्स लाइफ के 7 दुश्मन, इनके रहते अच्छी सेक्स लाइफ पाना मुश्किल

सेक्स सिर्फ फिजिकल नहीं मेंटल एक्टिविटी भी

सेक्स फिजिकल के साथ मेंटल एक्टिविटी भी है जिसमें कंसंट्रेशन और एफर्ट की जरूरत होती है। सेक्स के बाद आप थकान के साथ-साथ सुखद महसूस करते हैं। इस दौरान निकोटिन का लेवल कम हो जाता है और आपके शरीर की अगली सिगरेट के लिए लालसा बढ़ जाती है। शोध के अनुसार, सेक्स के बाद स्मोकिंग को बॉडी के लिए सबसे संतोषजनक तत्व माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- बिना सेक्स किये लड़कियां इन 5 तरीकों से हो सकती हैं प्रेग्नेंट

इंटिमेसी लेवल

सेक्स के बाद कपल्स सुखद महसूस करते हैं। यह वो समय होता है जब वो दोनों भावनात्मक रूप से कुछ हद तक संतुष्ट होते हैं। अगर दोनों कपल स्मोक करते हैं, तो संभव है वो दोनों सेक्स के बाद स्मोक कर सकते हैं और एक ही सिगरेट को आपस में शेयर कर सकते हैं। इससे उनके बीच प्यार बढ़ सकता है और रिश्ते को मजबूती मिल सकती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Having a cigarette after sex a good or bad idea

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे