लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips : मेहंदी में ये 2 चीज मिलाकर लगा लें, बुढ़ापे तक काले रहेंगे बाल

By उस्मान | Updated: October 14, 2019 11:29 IST

पहले बुढ़ापे में बाल सफेद होते थे लेकिन अब अधितकतर युवा भी इस समस्या से पीड़ित हैं. महंगे केमिकल उत्पादों से बचें और ये आसान और सरल उपाय आजमाकर देखें.

Open in App

बाल खूबसूरती को बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। बेजान और सफेद बाल किसी भी खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन आजकल अधिकतर लोग समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। आपने नोटिस किया होगा कि आजकल ज्यादातर युवा इस समस्या से परेशान हैं। साफ शब्दों में कहें, तो बीस से तीस साल की की उम्र में लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं जोकि एक गंभीर समस्या है। 

समय से पहले सफेद बाल के कारण

समय से पहले बालों के सफेद होने के कई कारण हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी, बालों द्वारा हाइड्रोजन पेरोक्साइड के अधिक उत्पादन, जेनेटिक कारण, पोषण की कामी, स्मोकिंग और बीमारियां जैसे एनीमिया, थायरोइड आदि की वजह से भी समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खानपान तथा प्रदूषण के कारण भी बालों में सफेद होने की समस्या आ रही है।

बालों को सफेद होने और काले रखने के उपाय

बालों को काला करने के लिए आजकल बाजार में कई उत्पाद और उपचार मैजूद हैं। आपको बता दें कि इन उत्पादों में केमिकल होता है जो बालों के लिए काफी खतरनाक होता है। इससे आपको तुरंत राहत तो मिलती है लेकिन बाद में इसका असर खत्म होने लगता है। सबसे बड़ी बात यह उपचार महंगे होते हैं जिसे हर कोई नहीं अपना सकता। अगर आप सस्ते में सफेद बालों को लंबे समय तक काला करना चाहते हैं तो आपको यह सरल और सस्ता उपाय आजमाना चाहिए।

मेहंदी और बादाम का तेलसबसे पहले एक बर्तन में पानी और मेहंदी का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंइसके बाद मेहंदी  और पानी के घोल को धीमी आंच पर गैस पर रख लेंइसे चलाते रहें और कुछ समय बादाम तेल डालकर मिक्स कर लेंइसके बाद इस घोल को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख देंठंड़ा होने के बाद इस घोल को अपने बालों में लगा लेंइसे सूखने के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लेंबेहतर रिजल्ट के लिए इस उपाय को लगातार चार हफ्तों तक करें नमक और काली चायएक चम्मच नमक और काली चाय को अच्छी तरह गर्म कर लेंठंडा होने के बाद इसे बालों पर लगायें और मालिश करेंएक या दो घंटे के बाद बालों को धो लेंइस उपाय को हफ्ते में एक बार करें 

शिकाकाई4-5 शिकाकाई की फली लें, उन्हें बारीक पीस लेंउन्हें आधा कप खट्टा दही डालें। अच्छी तरह मिलाएं।अपने बालों पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट तक रखेंइसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लेंइस उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर करें

मेंहदी और सेज के पत्तेदोनों जड़ी बूटियों का आधा कप लें मिश्रण को आधे घंटे के लिए दो कप पानी में उबालेंलगभग एक घंटे के लिए अलग कर लेंइस मिश्रण को बालों पर लगायें और सूखने तक छोड़ देंइसके बाद शैम्पू से बालों को धोएंबेहतर रिजल्ट के लिए इस उपाय को सप्ताह में तीन बार दोहराएं 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेयर केयरघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम