लाइव न्यूज़ :

Pyorrhea treatment: दांत का कीड़ा और पायरिया का घरेलू इलाज करने के लिए आजमायें ये 10 असरदार नुस्खे

By उस्मान | Updated: August 11, 2021 10:27 IST

मसूड़ों और दांत की बीमारियां आपको गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं और इनका घरेलू इलाज मौजूद है

Open in App
ठळक मुद्देदांतों की बीमारियों का इलाज समय पर जरूरी हैघर में मौजूद है दांतों के रोगों का सस्ता और असरदार इलाजघरेलू उपायों के साथ डॉक्टर की सलाह भी है जरूरी

खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से आजकल बहुत से लोग दांत की समस्याओं से पीड़ित हैं। दांत में कीड़ा लगना और पारिया दांतों से जुड़ी दो गंभीर समस्याएं हैं। दांत में कीड़ा लगने से दांतों में तेज दर्द होता है जिससे खाना-पीना मुश्किल हो सकता है। 

इसी तरह पायरिया मसूड़ों की एक आम बीमारी है सूड़ें कमजोर होने लगते है और इनमें दर्द के साथ ही खून भी आने लगता हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खानपान, दांतों की सही देखभाल ना करना, पोषण में कमी आदि शामिल हैं। इन दोनों समस्याओं से राहत पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपको काफी मदद मिल सकती है। 

दांत के कीड़े का इलाज

चूना और फिटकरीकिसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जहां पर कीड़ा लगा है। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।

मुलेठी  दांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। 

इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए। कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में दो मिनट तक भरकर रखिए। इससे आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी।

लौंगआयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें।

इस लार को मुंह में पांच मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगाकर कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।

लहसुनलहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

पायरिया का घरेलू इलाज

हल्दीहल्दी एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में यह पायरिया की समस्या से आराम दिलाने में फायदेमंद होती है। हल्दी में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर मसाज करने से मसूड़ों का दर्द, सूजन और खून निकलने की परेशानी दूर होती है। ‌

नमकनमक में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण होते हैं। ऐसे में पायरिया की समस्या से आराम दिलाने के लिए नमक बेहद कारगर होता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 बार कुल्ला करना चाहिए। इससे मसूड़ों में दर्द, सूजन और खून निकलने की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

अमरूद के पत्तेपायरिया की समस्या को कम करने में अमरूद के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं। यह मसूड़ों में सूजन, दर्द व खून निकलने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए सबसे पहले अमरूद की पत्तियों को पानी से धोएं। फिर इसे अच्छे से चबाते हुए खाएं। साथ इसका रस पूरे मुंह पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से कुल्ला कर मुंह साफ कर लें। आप चाहें तो अमरूद की पत्तियों को पानी में उबाल कर तैयार मिश्रण से भी कुल्ला कर सकते हैं।

नीमऔषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इसकी पत्तियों का रस निकाल कर मसूड़ों पर कॉटन की मदद से लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक मुंह में रखने के बाद गुनगुने पानी से कुल्‍ला करें। दिन में 2 बार इस उपाय को करने से पायरिया की परेशानी जड़ से खत्म होने में मदद मिलती है।

तेल मालिशनारियल, तिल या लौंग के तेल से मसूड़ों की मालिश करने भी फायदा मिलता है। इससे यह समस्या कम हो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी तेल को लेकर 10-15 मिनट तक मसूड़ों की हल्के हाथों से मसाज करें। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर मुंह साफ करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा