लाइव न्यूज़ :

हड्डियों को खोखला होने से बचाती है ये सब्जी, हड्डियों की आवाज, लचीलेपन और दर्द को भी करती है खत्म

By उस्मान | Updated: April 3, 2019 16:22 IST

Green Beans Health Benefits in Hindi: इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को भी रोकने में मदद मिलती है। 

Open in App

अन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें कैटेचिन के रूप में भी जाना जाता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है। 

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हरी बींस काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके विटामिन डी जैसे पोषक तत्व कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी कारगर माने गए हैं। हफ्ते में दो से तीन बार हरी बीन्स के सेवन से हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानियां नहीं होती है।

अध्ययनों में साबित हुआ है कि इससे न केवल हड्डियां मजबूत बनती हैं बल्कि फ्रैक्चर की रोकथाम के लिए भी आवश्यक है। विटामिन के धमनियों के कैल्सीफिकेशन को भी रोकता है। इसके अलावा, विटामिन के हड्डियों की संरचना को भी मजबूत करता है।

विटामिन सी एक घुलनशील विटामिन है जो दो तरह से काम करता है। यह ओस्टियोब्लास्ट्स (हड्डी-निर्माण कोशिकाओं) को उत्तेजित करता है और ऑस्टियोक्लास्ट्स (हड्डी को फाड़ने वाली कोशिकाएं) को रोकता है।

फोलेट भी एक बी विटामिन है जो अन्य बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन के साथ काम करता है। यह होमोसिस्टीन-अमीनो एसिड को सूजन और फ्रैक्चर रिस्क को बढ़ाकर अन्य प्रकार के एमिनो एसिड में परिवर्तित करता है।

बीन्स के अन्य फायदेवजन कम करने में सहायकयदि आप हरी बींस का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर का वजन भी कंट्रोल रहेगा हरी बींस के अंदर फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए सहायक होता है इसलिए अगर आप हफ्ते में 2 दिन हरी बींस का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन भी कम रहता है।

इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में मददगारहरी बीन्स के अंदर प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में उपयोगी होते हैं अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हरी बींस का सेवन अवश्य कीजिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब