लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! ब्लड कैंसर के मरीजों की रक्षा करती है कोविड-19 वैक्सीन, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: December 24, 2022 09:45 IST

इस खुलासे पर बोलते हुए प्रो. ओलिवर टी. केपलर ने कहा है कि बिना उपचार के ही बी-सेल लिंफोमा या मल्टीपल मायलोमा वाले रोगियों के लिए कई वैक्सीन खुराक की सिफारिश की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के वैक्सीन और ब्लड कैंसर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दावा किया गया है कि कोरोना का वैक्सीन ब्लड कैंसर मरीजों को बचाता है और उनकी रक्षा करता है। यही नहीं इस स्टडी में कई और खुलासे भी हुए है।

बर्लिन: आम तौर पर यह देखा गया है कि ब्लड कैंसर वाले मरीजों का प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर होता है जिससे उनके कोरोना से संक्रमित और बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। यही नहीं ऐसे लोगों में यह भी पाया गया है कि कोविड-19 टीकाकरण के बाद भी इन लोगों में कई कैंसर उपचारों के कारण कोई भी कोई एंटीबॉडी विकसित नहीं हुई है। 

वहीं दूसरी ओर टीकाकरण टी कोशिकाओं को सक्रिय कर सकता है जो दीर्घकालिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में इस स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। 

स्टडी में क्या हुआ खुलासा

इस स्टडी को एलएमयू म्यूनिख के मेडिकल सेंटर-यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्गैंड के वायरोलॉजिस्ट प्रो. ओलिवर टी. केप्लर के चिकित्सकों डॉ. एंड्रिया केपलर-हाफकेमेयर और डॉ. क्रिस्टीन ग्रील के नेतृत्व में एक टीम ने किया है। टीम ने अपनी स्टडी में यह पाया कि जो कोरोना के मरीज जिन्हें पहले से ब्लड कैंसर था और जिन लोगों ने कोरोना के तीनों टीका लिया हुआ था, उन्हें यह टीका SARS-CoV2 जैसे गंभीर बीमारी से बचाता है। 

आपको बता दें कि इस स्टडी में दो प्रकार के ब्लड कैंसर को रखा गया था जिसमें बी-सेल लिंफोमा और मल्टीपल मायलोमा को शामिल किया गया था। ऐसे में डॉ. एंड्रिया केप्लर-हाफकेमेयर ने बताया कि हमने इस स्टडी में पाया कि जो ब्लड कैंसर मरीज टीकाकरण कर चुके थे उनमें काफी मजबूत टी सेल प्रतिक्रिया पाई गई है। 

ब्लड कैंसर के मरीजों को लेकर प्रो. ओलिवर टी. केपलर ने क्या कहा है 

अध्ययन से पता चला कि जो रोगी एंटीबॉडी बना सकते हैं वे विशेष रूप से उच्च गुणवत्ता वाले एंटीबॉडी का उत्पादन करते हैं। ऐसे में अपने दूसरे टीकाकरण के बाद ये मरीज पहले से ही बेअसर करने में सक्षम इस प्रकार विभिन्न SARS-CoV-2 वेरिएंट को निष्क्रिय कर देते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह क्षमता टीकाकृत स्वस्थ लोगों की तुलना में इन रोगियों की समूह काफी स्पष्ट दिखाई मिली है। 

इस पर आगे बोलते हुए प्रो. ओलिवर टी. केपलर ने कहा कि कोरोना का टीका विभिन्न प्रकार के रक्त कैंसर वाले रोगियों में बहुत ही व्यापक एंटीवायरल प्रतिरक्षा उत्पन्न कर सकता है। इन एंटीवायरल प्रतिरक्षा में अत्यधिक शक्तिशाली न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी भी शामिल है। 

ऐसे में प्रो. ओलिवर टी. केपलर का कहना है कि बिना उपचार के ही बी-सेल लिंफोमा या मल्टीपल मायलोमा वाले रोगियों के लिए कई वैक्सीन खुराक की सिफारिश की जा सकती है। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम