सोने से पहले नहाने या कमरे में पानी रखने से आती है भरपूर और गहरी नींद, इन 4 टिप्स को करें फॉलो मिलेगा फायदा, नहीं बदलना होगा अब रात भर करवट

By आजाद खान | Published: June 17, 2022 05:26 PM2022-06-17T17:26:01+5:302022-06-17T17:38:47+5:30

Good Sleep: जानकारों की माने तो तनाव और किसी भी बीमारी से बचने के लिए भरपूर और गहरी नींद बहुत ही जरूरी होता है।

get full and deep sleep at night follow these steps neend nahi ane ka ilaj health tips in hindi | सोने से पहले नहाने या कमरे में पानी रखने से आती है भरपूर और गहरी नींद, इन 4 टिप्स को करें फॉलो मिलेगा फायदा, नहीं बदलना होगा अब रात भर करवट

सोने से पहले नहाने या कमरे में पानी रखने से आती है भरपूर और गहरी नींद, इन 4 टिप्स को करें फॉलो मिलेगा फायदा, नहीं बदलना होगा अब रात भर करवट

Highlightsहर किसी को भरपूर और गहरी नींद जरूर सोना चाहिए। जिस किसी को ऐसी नींद नहीं मिलती है, उसे नीचे बताए गए उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और दूसरे दिन पूरा फ्रेश दिखेंगे।

Good Sleep: रात की नींद बहुत ही कीमती नींद होती है। इससे शरीर को आराम मिलता है और दूसरे दिन काम करने के लिए एनर्जी भी प्राप्त होता है। लेकिन तब क्या करें जब बेड पर होने के बावजूद आपको नींद नहीं आए और रात बिना सोए बिताना पड़े। नींद नहीं आने के बहुत सारे कारण भी हो सकते है। इन में तनाव, किसी बात को सोचना आदि शामिल है। तो ऐसे में ऐसा क्या करें जिससे आपको भरपूर और गहरी नींद मिले, आइए जानने की कोशिश करते है। 

भरपूर और गहरी नींद पाने के खास तरीके (Full & Deep Sleep Important Ways)

एक अच्छी सेहत के लिए भरपूर और गहरी नींद बहुत ही जरूरी होती है। लेकिन आज के लाइफस्टाइल में सही से नींद लेना बहुत ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में आइए आपको कुछ बातें बताते है जिनका ख्याल कर आप अच्छी नींद पा सकते है। अच्छी और भरपूराह नींद पाने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को देख सकते है। इससे आपको फायदा ही मिलेगा। 

1. सोने का टाइम करें फिक्स (Fix your Sleeping Time)

जानकारों की माने तो एक अच्छी और गहरी नींद पाने के लिए आपको अपने सोने के टाइम को फिक्स करना होगा। जब आप सोने के टाइम को फिक्स कर लेंगे तो आपको सही समय पर सोने की एक आदत बन जाएगी। ऐसा करने से दिमाग में यह प्रेशर भी नहीं रहता है कि इतना टाइम बीत गया है फिर भी नींद नहीं आ रही है। इसलिए सबसे पहले आप अपने सोने के टाइम को फिक्स करें।

2. सोने से पहले गर्मियों में नहाकर सोयें (Take Bath before Sleep)

अकसर ऐसा देखा गया है कि जो लोग गर्मियों में सोने से पहले नहाकर सोते है, उनको नींद जल्दी और सही से आती है। नहाने से आपका बॉडी रिलाक्स हो जाता है जिससे आपको भरपूर नींद आती है। अगर किसी कारण आप नहा नहीं पा रहे है तो ऐसे में आप हाथ-मुंह ही धो लिया कीजिए। ऐसा करने से आपकी थकान दूर हो जाएगी और बिना किसी परेशानी की नींद आ जाएगी। 

3. सोने से पहले बर्तन में रखें पानी (Keep Water Before Sleep)

कई लोगों द्वारा यह भी कहा जाता है कि सोने से पहले सोने वाले कमरे में पानी रख लें। एक बर्तन में पानी रख कर सोने से कमरे में मौजूद नेगेटिव एनर्जी उस पानी में चली जाती है जिससे आपको एक अच्छी और भरपूराह नींद मिलता है। रात भर रखने के बाद आप उस पानी को सुबह को फेंक दें। अगर आप ऐसा हर रोज करते है तो इससे आपको फायदा ही मिलेगा। 

4. कमरे में जला लें दिया (Light Dia Before Sleep)

वहीं कुछ लोगों को यह भी मानना है कि सोने से पहले कमरे में दिया जला लेने से अच्छी नींद आती है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है जिससे लंबी, हेल्थी और भरपूर नींद आती है। ऐसे में अगर आपके पास दिया नहीं है या दिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आप एक हिमालया लैंप का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इस लैंप को इस्तेमाल करने के लिए शर्त यह है कि यह लैंप रॉक सॉल्ट से बनी होनी चाहिए। इस तरीके के लैंप से पॉजिटिव वाइब्स मिलते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: get full and deep sleep at night follow these steps neend nahi ane ka ilaj health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे