लाइव न्यूज़ :

छिलके सहित खायें ये 7 फल-सब्जी, कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: July 31, 2018 07:45 IST

एक शोध के मुताबिक अमरूद के ऊपरी भाग में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है और इसमें कैंसर से लड़ने की ताकत भी होती है।

Open in App

फलों को खाने से सेहत अच्छी बनी रहती है साथ इनसे हमारी त्वचा में निखार बना रहता है। अधिकतर लोग फल और सब्जियों के छिलके उतारकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपकों बता दें की कुछ फल ऐसे है जिनको छिलके के साथ खाने से और भी ज्यादा फायदें होते है। फल जैसे, सेब, अंगूर, आडू, अमरूद या बेर आदि कुछ ऐसे आम से नाम हैं, जिनके छिलके काफी पौष्टिक होते हैं। एक शोध के मुताबिक अमरूद के ऊपरी भाग में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है और इसमें कैंसर से लड़ने की ताकत भी होती है। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों के बारे में बता रही हैं जिन्हें आपको छीलकर नहीं खाना चाहिए।  

1) सेब

सेब को छीलकर खाने से आपको घुलनशील फाइबर पेक्टिन नहीं मिल पाते हैं। पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। 

2) अंगूर

बेशक अंगूर में अन्य फलों की तुलना में अधिक कीटनाशक का इस्तेमाल होता है लेकिन आपको इसे छीलकर नहीं खाना चाहिए। अंगूर के छिलकों में फाइटोकेमिकल्स रेसवेरेट्रॉल पाया जाता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। 

3) केला

केले के छिलकों को डस्टबीन में डाल देते हैं। पर आपको बता दें कि केले के छिलके में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, मसलन विटामिन 'ए' और लुटीन तत्‍व, जो कि आंखों में मोतियाबिंद होने से रोकता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंटस, विटामिन-बी और विटामिन-बी-6 की मात्रा प्रचूर होती है। 

4) आलू

इसके छिलकों में अधिक आयरन, फाइबर और फोलेट होते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि आलू के गूदे की तुलना में इसके छिलकों में पांच से दस गुना एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

5) खीरा

लगभग 95 फीसदी लोग खीरे को छीलकर खाते हैं। आपको बता दें कि छिलके सहित खीरा खाने से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन के मिलता है।

 

6) बैंगन

बैगन के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट नेसुनिन पाया जाता है, जो ब्रेन टिश्यू को हेल्दी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। नेसुनिन एक फ्लेवोनोइड है और अधिक फ्लेवोनोइड खाने से वजन बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।  

7) गाजर

इससे आंखों की रौशनी तेज होती है यह तो हम सब जानते हैं। पर आपको यह जान कर हैरानी होगी कि गाजर का छिलका खाने से न केवल आंखों की रोशनी में सुधार होता है, बल्क‍ि कैंसर का खतरा भी कम होता है। गाजर के छिलके में विटामिन बी-6, सी और ए, मैग्‍नीशियम और पोटैशिमय पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता। 

8) अमरूद

अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है। अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब