लाइव न्यूज़ :

पुराने से पुराना गठिया, जोड़ों का दर्द, हाथ-पैरों की ऐंठन को खत्म कर सकती है ये हरी सब्जी

By उस्मान | Updated: March 27, 2019 17:06 IST

यह सब्जी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने, कैंसर कोशिकाओं और कोलेस्ट्रॉल से बचाने में भी सहायक है.

Open in App

ब्रोकली गोभी परिवार की एक स्वादिष्ट सब्जी है। ब्रोकली को सलाद, फ्राई करके, करी और सूप आदि के रूप में खाया जाता है। यह बाकी तरह की गोभी से बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है। प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। 

कई शोध में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि ब्रोकली का सेवन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स ज्यादा मात्रा में होता है, फ्री रैडिकल सेल्स को कम करता है। ब्रोकली शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से भी रोकती हैं।

1) गठिया को जड़ से खत्म करने में सहायकयह हरी सब्जी गठिया यानी ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में फायदेमंद साबित हो सकती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक जोड़ों की बीमारी है जो जोड़ों में कार्टिलेज और हड्डी के टूटने के कारण होती है। यह अक्सर हाथ, पैर, रीढ़, कूल्हों और घुटनों को प्रभावित करता है। मुख्य लक्षण दर्द और कठोरता हैं। 

चूहों पर किये शोध से पता चला है कि यौगिक सल्फोराफेन जोड़ों में कार्टिलेज के विनाश को धीमा कर देता है। शरीर में ऊतकों के समूह को कार्टिलेज कहते हैं। ब्रसेल्स स्प्राउट्स और गोभी और विशेष रूप से ब्रोकोली जैसी क्रूस सब्जियों को खाने से सल्फोराफेन निकलता है।

2) कैंसर और कोलेस्ट्रॉल से बचाने में सहायकइसके अलावा ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मददगार होता है। ब्रोकली में मौजूद तत्‍व शरीर को डिटॉक्‍सीफाई होने में मदद करते हैं। ब्रोकली में अच्छी मात्रा में फाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल स्वस्थ रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

3) इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगारब्रोकली विटामिन सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। विटामिन सी शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं ब्रोकली शरीर की सफाई करने का काम भी करता है।

4) ब्लड प्रेशर रखती है कंट्रोलइसके अलावा ब्लड प्रेशर को भी काबू में रखने के लिए ब्रोकली एक बढ़िया सब्जी है। प्रेग्नेंसी में ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ब्रोकली विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके सेवन से आयरन की कमी भी नहीं होती जिसकी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय खासा जरूरत होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब