पुरुषों को जरूर खानी चाहिए ये 8 चीजें, थकान, कमजोरी दूर करके यौन क्षमता में करती हैं सुधार

By उस्मान | Published: December 21, 2019 09:02 AM2019-12-21T09:02:28+5:302019-12-21T09:02:28+5:30

आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

food tips for men : foods that increased libido and to get rid erectile dysfunction, premature ejaculation | पुरुषों को जरूर खानी चाहिए ये 8 चीजें, थकान, कमजोरी दूर करके यौन क्षमता में करती हैं सुधार

पुरुषों को जरूर खानी चाहिए ये 8 चीजें, थकान, कमजोरी दूर करके यौन क्षमता में करती हैं सुधार

Highlightsअधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन का तेजी से शिकार हो रहे हैंसेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है

खराब जीवनशैली और खाने-पीने की गलत आदतों के कारण आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका बुरा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन जैसी यौन समस्याओं का तेजी से शिकार हो रहे हैं।

इन यौन समस्याओं का सीधा असर आपकी शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है और रिश्ते में खटास आ सकती है। आयुर्वेद में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक चीजें हैं, जिनके नियमित सेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

अगर आप रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और रोमांस का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको हर हाल में खाना शुरू कर देना चाहिए।

आंवला
आंवला को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का भण्डार कहा जाता है। यही वजह है कि यह पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

काबुली चना
हेल्थलाइन के अनुसार, सफेद छोले में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह ऐसा यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। एस्ट्रोजन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और सेंसेशन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन उबालकर सलाद के रूप में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरपूर छोले रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

अंडा
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

ब्लूबेरी
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मछली
मछली मैग्नीशियम का भंडार है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आपको तरबूज के साथ साल्सा का सेवन करना चाहिए। अध्ययन बताते हैं कि तरबूज में वियाग्रा जैसा प्रभाव होता। इसमें कैप्साइसिन एक रसायन होता है, जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और मूड-बढ़ाने वाले एंडोर्फिन को बढ़ाता है।

किशमिश
किशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।

अश्वगंधा 
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

Web Title: food tips for men : foods that increased libido and to get rid erectile dysfunction, premature ejaculation

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे