लाइव न्यूज़ :

एक ही थाली में अन्य लोगों के साथ खाने से करें परहेज नहीं तो.....जानें झूठा खाने के नुकसान

By आजाद खान | Updated: July 31, 2023 12:16 IST

जानाकारों की अगर माने तो दूसरों का झूठा खाना खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती है। यही नहीं वे किसी और बीमारी से संक्रमित लोगों के साथ खाने से भी परहेज करने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरों के साथ एक ही थाली में खाना खाना एक सही आदत नहीं है। इससे आपको कई समस्याएं और परेशानी भी हो सकती है। यही नहीं सर्दी, फ्लू या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वाले मरीजों के साथ खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

Falsehood Side Effects: अकसर आप लोगों को एक दूसरे का झूठा खाते हुए देखा होगा। यही नहीं फैमिली मेंबर्स भी एक दूसरे की थाली शेयर करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि यह एक खराब आदत है और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर माने तो लोगों को एक दूसरे का झूठा नहीं खाना चाहिए और लोगों को इससे ज्यादा से ज्यादा बचना भी चाहिए। उनके अनुसार, इससे आपके सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है कि एक ही थाली में खाना खाने के क्या नुकसान है। 

ये हो सकती है समस्याएं

एक ही थाली में एक साथ खाना खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती है। इन परेशानियों में सबसे बड़ी समस्या इंफेक्‍शन की है। इंफेक्‍शन इतनी खतरनाक है कि यह लोगों में आसानी से फैल जाती है और लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। सर्दी, फ्लू या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसे संक्रमण आसानी एक बर्तन में खाने से फैल सकता है।

ऐसे में अगर आप किसी बीमारी से संक्रमित शख्स की थाली में खाना खा रहे है तो इस हालत में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हालत में उसकी बीमारी का इंफेक्शन आप में भी फैल सकता है और आप भी बीमारी से संक्रमित हो सकते है। 

पाचन की समस्या और पोषक तत्व में कमी

किसी दूसरे की थाली में खाना खाने से आपको पाचन की भी समस्या हो सकती है। यही नहीं इससे आपके खाने में पोषक तत्व में कमी और एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। आपके सामने परोसा गया खाना कितना साफ और कितनी सफाई से बनाया गया है, ये आप नहीं जानते है। ऐसे में खाना खाने के बाद आप बैक्टीरिया या वायरस से भी संक्रमित हो सकते है और आपका पाचन भी बिगड़ सकता है। 

यही नहीं एक ही थाली में खाना खाने से आपके खाने में पोषक तत्व की कमी हो सकती है औक इससे आपके शरीर को सही से पोषक नहीं मिल सकता है। जानकार यह भी कहते है कि किसी का झूठा खाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है। यही नहीं आपको क्रॉस कंटैमिनेशन भी हो सकता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब