लाइव न्यूज़ :

सोरायसिस से जुड़ी ये 5 बातें जाननी हैं जरूरी, इलाज में मिलेगी मदद

By उस्मान | Updated: July 10, 2018 17:26 IST

यह बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है। खराब खानपान और मौसम इस समस्या को बढ़ा सकते हैं

Open in App

सोरायसिस क्रॉनिक यानी बार-बार होने वाला ऑटोइम्यून रोग है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसके कारण त्वचा पर लाल और सफेद रंग के धब्बे हो जाते है। ज्यादातर यह समस्या सिर, हाथ-पैर, हथेलियों, पांव के तलवें, कोहनी और घुटने में होती है, जो जल्दी ठीक नहीं होती है। यह रोग जेनेटिक है लेकिन कई कारणों से भी हो सकता है। खराब पर्यावरण भी इसका बड़ा कारण माना जाता है। यह बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है। खराब खानपान और मौसम इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। इस बीमारी को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। दिल्ली के डर्मटोलोजिस्ट प्रेम चौधरी आपको इस रोग से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बता रहे हैं।  

1) अधिकतर लोग केवल इतना जानते हैं कि सोरायसिस में स्किन पर खुजली, लाल दाने हो जाते हैं लकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा पर होने वाले इन दानों में तेज दर्द हो सकता है और इनका आकार बढ़ सकता है।  

2) भारत में यह बीमारी हर साल 2-4 फीसदी यानि 10 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करती है। लेकिन डायबिटीज और कैंसर के विपरीत, लोग इस बीमारी के प्रति ज्यादा जागरूकता नहीं है।

3) कई लोग ऐसा सोचते हैं कि यह रोग गर्मियों में होता है लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में भी यह रोग हो सकता है। सर्दियों में ड्राइनेस से आपकी स्थिति और गंभीर हो सकती है। सर्दियों में ठंडी हवा, कम ह्यूमिडिटी और धूप नहीं होने से स्किन ड्राई हो सकती है और खुजली हो सकती है।

चावल को दोबारा गर्म करके खाने से धीरे-धीरे इन 4 जानलेवा रोगों से घिर जाएंगे आप

4) आपको बता दें कि इसका खतरा केवल पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी होता है। क्योंकि दोनों इस रोग से समान रूप से प्रभावित होते हैं। इसके  अलावा, यह सभी आयु समूहों में हो सकता है, लेकिन मुख्यतः यह वयस्कों को प्रभावित करता है।

बॉडी बनाने के लिए अगर आप भी प्रोटीन खा रहे हैं तो एक बार इसे पढ़ लें    

5) यह एक गलतफहमी वाली बीमारी है और रोगी अक्सर अपने आपको कवर करके रखते हैं। स्किन को छिपाने के लिए लंबे कपड़े पहनते हैं। हालांकि इससे जल्दी राहत पाने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब