प्रेगनेंसी से जुड़ी 6 ऐसी बातें जो शायद महिलाएं भी नहीं जानती होंगी

By उस्मान | Published: July 11, 2018 12:33 PM2018-07-11T12:33:32+5:302018-07-11T12:33:32+5:30

सभी जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मतली, पीठ दर्द और खट्टी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजन्मा शिशु भी रो सकता है?

facts about pregnancy every woman should know | प्रेगनेंसी से जुड़ी 6 ऐसी बातें जो शायद महिलाएं भी नहीं जानती होंगी

प्रेगनेंसी से जुड़ी 6 ऐसी बातें जो शायद महिलाएं भी नहीं जानती होंगी

प्रेगनेंसी के बारे में जब भी बात की जाती है, तो अधिकतर लोग केवल यह जानते हैं कि इस दौरान महिलाओं को मतली, पीठ दर्द और खट्टी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजन्मा शिशु भी रो सकता है? चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी से जुड़े कुछ ऐसे ही फैक्ट्स जिसके बारे में शायद डॉक्टर भी आपको नहीं बताते हैं। 

1) शिशु पेट के भीतर एक साल तक रह सकता है। नॉर्मली प्रेगनेंसी का टाइम 266 या 38 हफ्ते तक रहता है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह अवधि कम या ज्यादा हो सकती है। कुछ ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें प्रेगनेंसी 375 दिनों तक देखने को मिली है। 

2) प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में भ्रूण एक दिन में 0.25 गैलन तरल निकालता है और बाद में इसे पीता भी है। 

बिना सेक्स किये लड़कियां इन 5 तरीकों से हो सकती हैं प्रेग्नेंट

3) प्रेगनेंसी के दौरान यूटरस का साइज सामान्य से 500 गुना बढ़ जाता है लेकिन प्रसव के 2 महीने बाद यह सामान्य आकार में आ जाता है। प्रेगनेंसी से पहले यूटरस का साइज पीच यानी आड़ू के साइज का होता है जबकि प्रेगनेंसी के अंत तक इसका आकार तरबूज के साइज तक पहुंच जाता है।  

 

4) एक महिला प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही के दौरान ज्यादा एस्ट्रोजन जारी करती है। इतना वो प्रेगनेंट नहीं होने के तीन साल के भीतर भी नहीं करती है। 

विक्की डोनर की 'मां' निकली यह लड़की, यूरिन बेचकर रोजाना कमा रही थी 13 हजार रुपये

5) प्रेगनेंसी के दौरान महिला की वेस्ट और ब्रेस्ट का साइज ही नहीं बढ़ता है बल्कि उसके पैरों का साइज भी बढ़ जाता है। ऐसा शरीर में अत्यधिक तरल संचय और हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है।

 

6) बच्चे पैदा होने से पहले भी अपनी मां के गर्भ में रो सकते हैं। वे तीसरे तिमाही में इस क्षमता को विकसित करते हैं। वीडियो रिकॉर्ड की गई अल्ट्रासाउंड की कुछ इमेज बच्चों को रोते हुए व्यवहार दिखाती हैं, जैसे कि उनके मुंह खोलना, अपनी जीभ को दबाना और सांस लेना।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: facts about pregnancy every woman should know

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे