शीघ्रपतन और नपुंसकता की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है 10 मिनट की ये एक एक्सरसाइज

By उस्मान | Published: October 30, 2018 02:12 PM2018-10-30T14:12:45+5:302018-10-30T14:31:38+5:30

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है।

erectile dysfunction and premature ejaculation : best exercise, treatment, home remedies to improve penis strength | शीघ्रपतन और नपुंसकता की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है 10 मिनट की ये एक एक्सरसाइज

फोटो- पिक्साबे

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। अगर व्यक्ति दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस समस्या से पीड़ित है। इसी तरह बहुत से लोग सेक्‍स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित होते हैं। यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इन समस्याओं से पीड़ित होती हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्‍याओं से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मात्र 10 मिनट केगेल एक्‍सरसाइज (Kegel exercises) करके आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज से सिर्फ शीघ्रपतन की समस्या दूर नहीं होती है बल्कि पेशाब से जुड़ी समस्याओं भी राहत मिलती है। चलिए जानते हैं कीगल एक्सरसाइज कैसे की जाती है और आपको क्या फायदा होता है।

पेल्विक मसल्स की ऐसे करें पहचान
पेल्विक फ्लोर यानी लोअर पेल्विस की मसल्स का पता लगाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आपको पेशाब के दौरान बीच में कई बार पेशाब की धार को रोकना चाहिए। इस दौरान यह जानने की कोशिश करें कि ऐसा करने से किस मसल पर ज्यादा असर पड़ रहा है। मसल की पहचान करने के बाद आपको इसके लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।  

ऐसे करें कीगल एक्सरसाइज 
कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं। 

कीगल एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इसे करते समय आप 10 बार रिपीट नहीं कर सकते हैं। इसलिए धीरे-धीरे शुरू करते हुए एक दिन में 10 से 20 बार ही रिपीट करें। इसे करते समय अपनी सांस न रोकें और पेट, बटक, थाई की मसल्स को पुश न करें। कीगल को करने के एक बेहतर तरीका यह भी है कि आप अपने गुदा की मसल्स को दबाकर रखें जिस तरह आप बाउल मूवमेंट को रोककर रखते हैं। सांस लेते हुए 5 से 10 सेकंड दबाकर रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं। 

कीगल एक्सरसाइज से पुरुषों को हो सकते हैं ये फायदे
नियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज करने से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे मूत्राशय के नियंत्रण में मदद मिलेगी। जो शीघ्रपतन में बड़ी भूमिका निभाता है। इस एक्‍सरसाइज से आपकी मांसपेशियां मजबूत बन सकती हैं और आप पेशाब पर नियंत्रण रख सकेंगे। कई बार लोगों को ज्‍यादा पेशाब करने की बीमारी हो जाती है। इस व्‍यायाम से उनको मदद मिलेगी। इसमें लिंग में खून का प्रवाह सही से नहीं होता है। जिस कारण सेक्‍स के दौरान उत्‍तेजना तो होती लेकिन व्‍यक्ति कुछ कर नहीं पाता। इस व्‍यायाम से रक्‍त के प्रवाह में सुधार होता है।

कीगल एक्सरसाइज से महिलाओं को हो सकते हैं ये फायदे
इस एक्‍सरसाइज गर्भवती महिलाओं या जिसने हाल ही में बच्‍चे को जन्‍म दिया है और बुजुर्ग महिलाओं के मूत्राशय पर नियंत्रण कर उनके मूत्र असंयम को रोकने में मदद मिल सकती है। इस एक्सरसाइज को महिलाओं में सेक्‍सुअल क्षमता को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। ये योनि की मांशपेशियों को मजबूत करती है जिसका परिणाम ये होता है कि संभोग के महिलाएं ज्‍यादा उत्‍तेजित हो जाती हैं। 

English summary :
Nowadays, many people are suffering from premature ejaculation and erectile dysfunction. Premature ejaculation is not a disease but it is a kind of mental habit that can easily be controlled.


Web Title: erectile dysfunction and premature ejaculation : best exercise, treatment, home remedies to improve penis strength

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे