लाइव न्यूज़ :

मिर्गी के मरीजों को जूता सुंघाना चाहिए...डालनी चाहिए मुंह में चम्मच या उगंली?, जानिए लोगों में क्या है Epilepsy से जुड़ी गलत धारणाएं

By आजाद खान | Updated: November 17, 2022 19:09 IST

जानकारों की माने तो मिर्गी एक बीमारी है जिसका सही से जांच कर बेहतरह इलाज होना चाहिए। मिर्गी को लेकर जो भी लोगों के बीच धारणाएं है, वे सभी धारणाओं को एक्सपर्ट्स गलत बताते है।

Open in App
ठळक मुद्देमिर्गी की बीमारी काफी खतरनाक बीमारी होती है। ये कहीं भी और किसी भी वक्त आ सकती है। ऐसे में जानकार इस बीमारी के मरीजों को स्वीमिंग और ड्राइविंग नहीं करने की सलाह देते है।

Myths About Epilepsy: मिर्गी की बीमारी एक जानलेवा बीमारी होती है जो कब और कहां आ जाए इसका कोई ठीक नहीं होता है। आज दुनिया भर में पांच करोड़ लोग इस बीमारी से परेशान है। ऐसे में यह बीमारी क्या है और इसे लेकर आम लोगों में क्या-क्या गलत धारणाएं है, आइए जान लेते है। 

मिर्गी एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिमागा में शार्ट सर्किट होने के कारण लोग इसके शिकार होते है। जानकारों की माने तो यह बीमारी छूने से नहीं फैलता है। ऐसे में इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच कई धारणाएं है जो सही नहीं है। तो आइए जान लेते है कि मिर्गी को लेकर वे कौन-कौन सी गलत धारणाएं जो लोगों के बीच आम है।  मिर्गी की बीमारी को लेकर लोगों में क्या गलत धारणाएं है

1. क्या मिर्गी एक संक्रामक बीमारी है?

मिर्गी को लेकर लोगों में यह आम है कि यह एक संक्रामक बीमारी है। लेकिन WHO की माने तो यह बीमारी छुने से नहीं फैलता है। ऐसे में लोगों की यह धारणा गलत है यह एक संक्रामक बीमारी है। इसकी पुष्टी भी हो गई है। 

2. क्या भूत प्रेत के कारण भी होती है यह बीमारी?

लोगों में यह भी आम है कि मिर्गी की बीमारी भूत प्रेत के कारण भी होती है। आज भी गांवों में यह धारणा बनी रहती है कि जिस कारण लोग मिर्गी के मरीज से दूरी बनाकर रहते है। एक्सपर्ट्स की माने तो मिर्गी एक मेडिकल कंडीशन है जो दिमाग में हुए शार्ट सर्किट की वजह से होती है।

3. आम लोगों की तरह नहीं बिता सकते है जीवन?

जानकारों की माने तो लोगों के बीच यह भ्रम बना रहता है कि जिनको मिर्गी की बीमारी है वे आम तरीके से जीवन नहीं जी सकते है। उनके रहने-खाने और जीवन बिताने पर लोग सवाल उठाते है। इस तरह के मरीजों को केवल स्वीमिंग और ड्राइविंग से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

4. मिर्गी आने पर लगाए मुंह में चम्मच या उगंली?

जिन लोगों को मिर्गी का दौरा आता है, आम तौर पर लोग उनके मुंह में चम्मच या उंगली डालते है। एक्सपर्ट्स की माने तो यह धारणा गलत है और लोगों को इससे बचना चाहिए। लोग इन मरीजों को जूता भी सूंघाते है जिसे भी जानकार गलत बताते है। 

इस बीमारी का इलाज करवाना चाहिए न कि ऐसे मरीजों से दूरी बनानी चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार