लाइव न्यूज़ :

एक दिन कितना पानी पीना चाहिए? रोज 8 गिलास की बात कितनी सही है, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2021 16:38 IST

पानी पीने को लेकर हम कई तरह की बातें सुनते हैं। कई लोग सलाह देते हैं कि रोज एक इंसान को 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। आखिर क्या वाकई इसका वैज्ञानिक आधार है। कितना पानी एक व्यक्ति को 24 घंटे में पीना चाहिए। सभी सवालों के जवाब जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों के अनुसार हर शरीर की पानी की जरूरत अलग-अलग, उसी हिसाब से पीना चाहिए पानीरोज 8 से 10 गिलास पानी पीने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं, प्यास लगने के मुताबिक भरपूर मात्रा में पानी पीएंपानी शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा, इसलिए प्यास को इग्नोर नहीं करें, अधिक पानी पीने से भी होता है नुकसान

जल ही जीवन है। ये बात हम कई सालों से सुनते आ रहे हैं। साथ ही ये बात भी अक्सर सुनने मिल ही जाती है हर किसी को खूब पानी पीना चाहिए। इसके पीछे तर्क भी दिए जाते हैं कि खूब पानी पीने से किडनी ठीक रहती है, चेहरे और स्किन पर ग्लो बना रहता है और वजन में भी संतुलन बनाकर रखा जा सकता है। 

पानी पीने के ऐसे ही कई और फायदे भी गिनाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? पानी के क्या फायदे हैं? आपको अपने शरीर के हिसाब से 24 घंटे में कितने पानी की जरूरत है और रोज 8 से 10 गिलास पानी पीने की जो बात कही जाती है, उसकी क्या सच्चाई है। आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

पानी के फायदे (Health benefits of Water)

पानी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे शरीर के वजन का 50 से 70 फीसदी हिस्सा पानी से है। शरीर की हर कोशिका, टिशू और अंग को ठीक तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत है। ये एक शत-प्रतिशत सही बात है।

पानी के कई फायदे हैं। एक बड़ा फायदा तो ये है कि यूरिन, पसीने आदि के जरिए हमारे शरीर से कई बेकार या शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें बाहर निकल जाती हैं। 

पानी हमारे शरीर के तापमान को भी सामान्य रखने में मदद करता है। ऐसे में पानी की कमी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। मानसिक और शारीरिक तौर पर आप थकावट महसूस कर सकते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और 8 गिलास कितना जरूरी?

ये सही है पानी की जरूरी मात्रा शरीर में बनी रहनी चाहिए लेकिन 8 या 10 गिलास पानी को लेकर कोई ठोस शोध मौजूद नहीं है। 8 से 10 गिलास का मतलब हुआ कि 2 से तीन लीटर पानी आपको पीना चाहिए। हालांकि, कभी किसी वैज्ञानिक ने इसे लेकर दावा नहीं किया।

एक दिन में कितना पानी चाहिए, ये बहुत कुछ आपके शरीर, आपकी उम्र, आपके काम और जीवनशैली पर निर्भर करता है। कई लोगों के लिए 8 से 10 गिलास भी दिन भर में कम पड़ सकते हैं। 

शरीर जितना पानी मांगे, उसे उतना दें

पानी पीने क लेकर सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर कितने पानी की मांग कर रहा है। जानकार या हेल्थ एक्सपर्ट यही सलाह देते हैं कि शरीर जितना पानी मांगे, उसे उतना देना चाहिए। इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए।

पानी की जरूरत होते ही दिमाग़ को पता चल जाता है। इसके बाद इंसान को प्यास लगने का संकेत मिलता है। शरीर की बनावट ऐसी है कि दिमाग से एक हारमोन गुर्दों को भी निर्देश देता है कि वो पेशाब को गाढ़ा कर शरीर से पानी निकालना कम करें और पानी बचाएं।

जानकारों के अनुसार ये सोचना कि बहुत देर से पानी नहीं पिया और इसलिए अभी पी लेते हैं, ये सही नहीं है। कई बार जरूरत से ज्यादा पानी पी लेना भी नुकसान दायक हो सकता है। शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है और फेफेड़ों में सूजन आ जाती है।

पानी सही मात्रा में पी रहे हैं, इस बारे में कैसे जानें

ये भी एक अहम सवाल है जो कई लोग जानने की कोशिश करते हैं। आपके शरीर और जीवनशैली के हिसाब से कितना पानी जरूरी है, इस बारे में आप अपने डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह ले सकते हैं। वैसे अगर आपको प्यास कम लगती है और आपका यूरिन भी हल्का पीला या रंगहीन नजर आता है तो ये संकेत हैं कि आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं।

वैसे, ये भी एक तथ्य है पानी की कमी केवल पानी पीने से पूरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आप दिन भर में जो फल, सब्जी, चाय, कॉफी, बीयर, एनर्जी ड्रिंग या दूसरी चीजें ले रहे हैं, उसमें भी पानी के अंश होते हैं और वे भी आपके शरीर में पानी की मांग को पूरा करते हैं। 

इसलिए बेहतर है कि प्यास को इग्नोर नहीं करें और जब जरूरत लगे तो पानी जरूर पीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर शरीर या इंसान की पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब