सर्दियों में दूध के साथ शकरकंद खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 19:08 IST2022-12-15T19:03:06+5:302022-12-15T19:08:26+5:30

एक्सपर्ट्स की माने तो शकरकंद खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है और इससे सर्दी और जुकाम से भी हिफाजत होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है जिससे आपका बॉडी फिट रहता है।

Eating sweet potato with milk in winters harms body health tips in hindi | सर्दियों में दूध के साथ शकरकंद खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Nice_sweet_potato.jpg)

Highlightsसर्दियां आने के बाद लोग शकरकंद को बहुत पसंद से खाना शुरू कर देते है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे दूध के साथ खाना बहुत पसंद करते है। लेकिन कई लोगों में यह धारणा है कि दूध के साथ शकरकंद खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

Sweet Potatoes With Milk: सर्दियां आते ही मीठा आलू यानि शकरकंद मिलना शुरू हो जाता है और लोग इसे बड़े पसंद से भी खाते है। कई लोग इसे गर्म दूध के साथ खाना बहुत पंसद करते है क्योंकि इनका स्वाद बहुत अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कई लोग ऐसे भी है जो मीठा आलू यानि शकरकंद को दूध के साथ में खाने से परहेज करते है। वे इसके पीछे का तर्क देते है कि इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या मीठा आलू यानि शकरकंद को दूध के साथ खाना चाहिए या इसे नहीं खाना चाहिए। यही नहीं आज हम इसके फायदे को भी जानने की कोशिश करेंगे और जानेंगे कि इससे शरीर को कितना फायदा होता है। 

क्या सर्दियों में दूध के साथ मीठा आलू यानि शकरकंद खा सकते है?

जानकारों की माने तो सर्दियों में दूध के साथ मीठा आलू यानि शकरकंद खाने से कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर को फायदा ही होता है। उनके अनुसार, दूध के साथ शकरकंद खाने से आपके शरीर में जरूरी कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपके बॉडी को ताकत मिलेगी और इससे आपका शरीर बीमारी मुक्त और फिट रहेगा। 

यही कारण है कि सर्दियों में लोगों को दूध के साथ इसे खाने की सलाह दी जाती है। ये उन्हें सर्दी जुकाम में भी फायदा पहुंचाता है और किसी बीमारी के पैदा होने से रोकता है। 

क्या है शकरकंद के फायदे?

एक्सपर्ट्स की माने तो शकरकंद खाने से कई फायदे होते है। इसमें पाई जानी वाली पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम शरीर को मजबूती देती है और इससे उनका फिटनेस भी सही रहता है। 

यही नहीं कई शकरकंद आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है और इससे आपको ठंड से बचाव मिलती है। सर्दियों में अकसर लोग अपने शरीर को गर्म करना चाहते है, ऐसे में वे इसे दूध के साथ खा सकते है। इससे उनके शरीर गर्म हो जाएगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Eating sweet potato with milk in winters harms body health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे