बर्गर खाना नुकसानहेद नहीं बल्कि हो सकता है आपके लिए हेल्दी! डाइट में कर सकते है इसे शामिल, अध्ययन में खुलासा
By आजाद खान | Updated: July 11, 2023 14:55 IST2023-07-11T14:48:06+5:302023-07-11T14:55:49+5:30
जानकारों ने बर्गर को सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बताया है। उनके अनुसार, कुछ अन्य पैटर्न में तैयार किए गए बर्गर हेल्थ के लिए अच्छे होते है।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Man_Eats_Meat_and_Bread.jpg)
Health News: स्ट्रीट फूड बर्गर किसे पसंद नहीं है, इसे हर कोई खाना चाहता है लेकिन लोग इसे अनहेल्थी समझकर इससे परहेज करते है। लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन में यह पता चला है कि कुछ नियमों को फॉलो करमे पर बर्गर अब हेल्थ भी हो सकता है और लोग इसे खा भी सकते जिससे उन्हें किसी किस्म की परेशानी नहीं हो सकती है।
ऐसे में इस अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है और बर्गर लोगों के लिए कैसे हेल्थ हो सकता है, आइए जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि एक हेल्थ बर्गर तैयार कैसे होता है और इसे तैयार करने में हमें किन बातों का ध्यान रखना होता है।
स्टडी में क्या खुलासा हुआ है
हाल में हुए एक कनाडाई अध्ययन से यह पता चला है कि अगर फलों, सब्जियों, मछली, नट्स और फलियों से भरपूर स्वस्थ फूड के साथ अगर थोड़ी मात्रा में अनप्रोसेस्ड लाल मांस और फैट से भरपूर डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा जैसा कि एक बर्गर को बनाने के लिए इस्तेमाल होता है तो यह हेल्थ के लिए अच्छा साबित हो सकता है और इससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि ऊपर बताए गए पैटर्न को अगर फॉलो कर ऐसी पैटर्न के हिसाब वाले बर्गर का अगर सेवन किया जाए तो लोग इससे स्वस्थ भी रहेंगे और समय से पहले मौत का जोखिम भी कम हो जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि ताजे मांस वाले पैटीज जिसमें 85 ग्राम लाल मांस शामिल होता है, इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसे में बर्गर को ऊपर बताए गए पैटर्न में बनाकर खाने से कोई नुकसान नहीं है।
ऐसे बनाए स्वस्थ बर्गर
जानकारों की अगर माने तो हाई प्रोसेस्ड सफेद ब्रेड बन के बजाय साबुत अनाज वाले बन का चयन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि साबुत गेहूं के बन्स कम प्रोसेस्ड होते हैं और इससे हमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मिलते है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)