लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा खाया कीजिए हरा मटर, मिलेगा अंदरूनी ताकत रहेंगे फिट, जानें Peas के फायदे

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 17:39 IST

जानकारों की माने तो हरे मटर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते है जिससे आपके शरीर को बीमारियों से सुरक्षा कवच मिलती है। यही नहीं इसमें एंटी एजिंग के भी असर पाए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां आते ही हरे मटर का सीजन आ जाता है। हरे मटर में कई तरह के विटामिंस मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सबके अलावा इसमें क्यूमेस्ट्रोल नामक एक खास पोषक तत्वा पाया जाता है जो कैंसर के इलाज में लाभकारी माना जाता है।

Peas Health Benefit: सर्दियां आते ही हरे मटर बाजार में आने लगते है और लोग इसे सब्जियों में इस्तेमाल करने लगते है। लोगों के बीच सर्दी का सबसे पसंदीदा सब्जी हरा मटर है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आप जैसे चाहे वैसे इसे इस्तेमाल कर सकते है।

लेकिन क्या आप जानते है कि इस हरे मटर से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते है। आइए इसके गुण के बारे में एक-एक करके जान लेते है और हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इसके सेवन से आपके शरीर को क्या फायदा मिलेगा। 

1. हरा मटर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है

जानकारों की माने तो हरे मटर में कुछ पोषक तत्व पाए जाते है जिस कारण ये आपके शरीर से गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रोल को दूर करता है। यही नहीं हेर मटर में विटामिंस मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे कुछ पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर को काफी फायदा मिलता है। 

2. वजन कम करने में करता है मदद 

हरे मटर में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते है जिस कारण आपका पेट जल्दी भर जाता है और बहुत देर तक भूख नहीं लगता है। इस कारण आप कम खाते है जिससे आपका वजन बढ़ता नहीं है और आपका वेट लॉस हो जाता है। 

इससे आपको मोटापा से भी छुटाकारा मिलता है और इसके सेवन के कई फायदे भी है। 

3. अर्थराइटिस में है बहुत लाभकारी 

हरे मटर में सेलेनियम नाम का एक खास तत्व पाया जाता है जिससे आपको अर्थराइटिस से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं जिन लोगों को जोड़ों की समस्या है, उन्हें भी हरा मटर काफी फायदा पहुंचा सकता है और इससे उन्हें लाभ ही होगा। 

4. आंख की रौशनी के लिए है सबसे बेहतरीन उपाय

एक्सपर्ट्स की माने तो हरे मटर में ल्यूटीन और जेक्सैथिम जैसे कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आंखों की रौशनी अच्छी होती है। बताया जाता है कि ये दोनों पोषक तत्व काफे फायदेमंद होते है। ये आंखों की रौशनी को बढ़ाने में काम आता है। 

5. गर्भावस्था में पहुंचाता है फायदा

जानकारों की माने तो मटर में आयरन कैल्शियम और फोलिक एसिड के साथ-साथ कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व महिलाओं को गर्भावस्था में काफी आराम पहुंचाता है और इससे उन्हें ताकत भी मिलती है। यही कारण है कि गर्भावस्था में महिलाओं को इसके सेवन की सलाह दी जाती है। 

6. स्किन के लिए है बहुत बेहतर

हरे मटर में विटामिन बी सिक्स सी और फॉलेट पाए जाते है जिस कारण ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाने के साथ स्किन को भी ठीक रखता है। एक्सपर्ट्स की माने तो मटर में मौजूद फ्लेवोनॉइड, कैरोटेनॉइड और अल्फा कैरोटीन जो एंटी एजिंग का काम करता है। 

यही कारण है कि जिन लोगों को स्किन की समस्या होती है, उन्हें हरे मटर खाने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार