लाइव न्यूज़ :

शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर मिलती हैं 10 चेतावनी, तेजी से खून-हीमोग्लोबिन बढ़ाती हैं ये 20 चीजें

By उस्मान | Updated: November 18, 2019 10:44 IST

खून में हीमोग्लोबिन नामक एक पदार्थ होता है, जो खून को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है

Open in App

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त खून और खून में सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना आवश्यक है। शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर कई समस्याएं जैसे कमजोरी, सांस की कमी, चक्कर आना, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, कानों का बजना, सिरदर्द, हाथ और पैरों का ठंडा होना, त्वचा का पीला होना आदि महसूस हो सकती हैं। 

हीमोग्लोबिन क्या होता है?

आपको बता दें कि खून में हीमोग्लोबिन नामक एक पदार्थ होता है, जो खून को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यह लौह युक्त प्रोटीन है, जो शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को संतुलित करता है। इसका मुख्य काम हमारे फेफड़ों से ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन होता है और जब मनुष्य के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो इससे हमारे शरीर में डायबिटीज, थाइराइड और अस्थमा जैसी बीमारियां होने की संभावना अधिक रहती है। 

हीमोग्लोबिन कम होने के संकेत और लक्षण

इसकी कमी से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं जिसमें थकान, कमजोरी, सांस का फूलना, चक्कर आना, सिर दर्द, त्वचा का पीला होना, भंगुर नाखून, दिल की धड़कन बढ़ना, भूख न लगना और एनीमिया शामिल हैं।

खून में कितना हीमोग्लोबिन होना चाहिए

खून में हीमोग्लोबिन लेवल कितना होना चाहिए यानी हेमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज क्या होनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, पुरुषों में इसका लेवल 14 से 18 मिलीग्राम, महिलाओं में 12 से 16 मिलीग्राम होना चाहिए। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत ज़्यादा घट जाती है तो आप एनीमिया से भी पीड़ित हो सकते हैं और इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

हेमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं

1) हरी सब्जियांहरी सब्जियों जैसे मेथी, पालक आदि में आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है। 2) विटामिन सी युक्त फल खाएंशरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त चीजे खाना तो बहुत जरूरी है, लेकिन इसके अलावा कई बार अन्य कारणों से भी शरीर में मौजूद आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता, इसलिए विटमिन सी से भरपूर चीजें भी खाएं क्योंकि इनकी मौजूदगी में शरीर को मौजूद आयरन का अवशोषण करने में मदद मिलती है।

3) फोलिक एसिड लेंफोलिक एसिड एक एक प्रकार का विटामिन है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली, केले आदि में ये पाया जाता हैं।

4) चुकंदर का रस पीएंचुकंदर सलाद के रूप में खाए या उसका रस पीएं, ये भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने मदद करता है।

5) नियमित व्यायाम करेंरोजाना व्यायाम करने से भी शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाएं बढ़ती हैं। 

इन चीजों को डाइट में करें शामिल

खानपान के माध्यम से आप आसानी से हीमोग्लोबिन में इजाफा कर सकते हैं। आपको विटामिन के से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें मुख्यतः अजमोद, केल, तुलसी, सरसों का साग, पालक, गाजर, किशमिश, बीन्स, पपीता, पपीते की पत्तियां, लहसुन, अनार, ब्रोकोली, अजवाइन, शतावरी, भिंडी और गोभी जैसी चीजें शामिल हैं।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यह नैचुरल उपाय हैं जिनसे आप हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं लेकिन उससे होने वाले दुष्प्राभावों से निपटने के लिए चिकित्सीय सहायता जरूरी है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब