लाइव न्यूज़ :

सावधान! महिलाओं और बच्चों में HIV होने से पहले शरीर देता है 22 चेतावनी, ऐसे बचें

By उस्मान | Updated: September 5, 2019 18:10 IST

early sign and symptoms of HIV/Aids: महिलाओं और बच्चों में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं. थकान, सिर दर्द, हल्का बुखार, खांसी, छींक आना, नाक बहना या बंद होना इसके लक्षण हो सकते हैं.

Open in App

एचआईवी/एड्स दुनिया में सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में एक है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार एचआईवी ने अब तक 70 मिलियन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है और लगभग 35 मिलियन लोग मारे गए हैं। फिलहाल दुनियाभर में 37 मिलियन से से अधिक लोग एचआईवी की चपेट में हैं। 

एचआईवी (HIV) किसी को भी हो सकता है। महिलाओं और बच्चों में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। यह वायरस इम्युनिटी सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि वो किसी भी तरह के संक्रमण का सामना नहीं कर पाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे विभिन्न बीमारियों का शिकार होता चला जाता है। 

महिलाओं में एचआईवी के लक्षण

महिलाओं में एचआईवी के लक्षणों में थकान, सिर दर्द, हल्का बुखार, खांसी, छींक आना, नाक बहना या बंद होना शामिल हैं। यह लक्षण दो से छह हफ्तों तक रह सकते हैं। ये लक्षण सर्दी या फ्लू से संबंधित हो सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में एचआईवी के साथ नहीं जोड़ सकता है।

बेहतर है आप डॉक्टर से सलाह लें ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। इलाज के जरिए वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। 

इसके अलावा कुछ लक्षणों में लिम्फ नोड्स की सूजन, वैजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन, अचानक वजन कम होना, चिड़चिड़ापन, त्वचा का रंग बदलना, पीरियड्स चेंज होना और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज आदि भी शामिल हैं। 

बच्चों में एचआईवी के लक्षण

बच्चों में एचआईवी के लक्षण उम्र पर निर्भर करते हैं। हालांकि प्रत्येक शिशु, बच्चा या किशोर में अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। बच्चों में मुख्यतः फेंकने में परेशानी, पेट की सूजन, लिम्फ नोड्स में सूजन, डायरिया, निमोनिया, साइनस, कान में संक्रमण, चिकनपॉक्स और किडनी डिजीज शामिल हैं।

टॅग्स :एड्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब