Belly Fat: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से शरीर में बनता है खतरनाक बैली फैट, नहीं उठाया कोई कदम तो होगा जानलेवा

By आजाद खान | Published: February 27, 2022 03:30 PM2022-02-27T15:30:01+5:302022-02-27T15:42:45+5:30

जानकारों का कहना है कि गलत लाइफस्टाइल, कम शारीरिक गतिविधियां और खराब डाइट के कारण हमारे शरीर में बैली फैट होता है।

Due to stress bad lifestyle dangerous belly fat formed in body health tips in hindi motapa ka karan | Belly Fat: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से शरीर में बनता है खतरनाक बैली फैट, नहीं उठाया कोई कदम तो होगा जानलेवा

Belly Fat: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से शरीर में बनता है खतरनाक बैली फैट, नहीं उठाया कोई कदम तो होगा जानलेवा

Highlightsबैली फैट शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इससे आपका काम भी प्रभावित होता है। बैली फैट के कई कारण है जिसमें हमारा गलत लाइफस्टाइल मुख्या कारण है।

Belly Fat Problems Solution in Hindi: बैली फैट से बहुत लोग परेशान रहते हैं। इसमें हमारे पेट के आसपास चर्बी जम जाती है जिससे हमें हर रोज के काम धाम और सेहत में भी काफी दिक्कत होता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में दो तरीके का फैट पाया जाता है। पहला फैट वो होता है जो हमारे स्किन के नीचे होता है। वहीं दूसरा विसरल फैट वो फैट होता है जो हमारे स्किन के अंदर पाया जाता है। जानकार कहते है कि इस तरीके के फैट हमारे लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधि और डाइट के कारण हमारे शरीर में बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर में बैली फैट के होने के पीछे का कारण क्या है और इससे हमें कैसे बचना चाहिए। 

बैली फैट का कारण और बचने का तरीका (Belly Fat Reason and Preventions)

बैली फैट यानी पेट में चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। अकसर यह देखा गया है कि लोगों के रहन-सहन के कारण उनके शरीर में बैली फैट बढ़ता है। 

1. हमारा लाइफस्टाइल (Due To Our Lifestyle)

जानकारों का कहना है कि बैली फैट का मुख्य कारण हमारी आसान और बिजी लाइफस्टाइल है। हम अपनी आसान जीवन शैली, कम शारीरिक गतिविधियां और गलत डाइट के कारण इसका शिकार होते हैं। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखा गया है जो बैठकर काम करते हैं। हमेशा बैठकर रहने से हम जो खाते हैं वह सही से पचता नहीं है और वह जमा होने लगता है। वहीं जब-जब और जितना ज्यादा आप खाते रहते हैं यह फैट आपके शरीर में बढ़ते रहता है। आपके पर्याप्त मेहनत नहीं करने के कारण यह फैट पेट में जमा होता जाता है बाद में यह एक भारी-भरकम बैली फैट का रूप ले लेता है।

इससे बचने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान दें। इसके साथ हर रोज पर्याप्त मेहनत भी करें ताकि शरीर फिट रहे और बैली फैट की समस्या आपसे दूर रहे। बचाव के तौर पर आप यह भी कर सकते हैं कि आप मोबाइल पर बात करते समय वॉक की आदत डालें। इसके साथ आप यह भी कर सकते हैं कि आप खड़े होकर अपना काम करें, साथ ही चलने फिरने वाले कामों ज्यादा करें। ऐसा करने से आपका बॉडी फिट रहेगा।

2. स्ट्रेस को भी बैली फैट का कारण माना जाता है (Due To Our  Mind Stress)

शरीर में बैली फैट होने का कारण स्ट्रेस भी है। स्ट्रेस एक ऐसा चीज है जिससे आपको मानसिक नुकसान तो होता ही है इससे आपके शरीर पर भी प्रभाव पड़ता है। स्ट्रेस के कई ऐसे हालात में ऐसा देखा गया है कि इसमें आपको ज्यादा भूख लगती है जिससे आप ज्यादा खाना खाते हैं। आपकी यही ज्यादा खाना खाने के कारण आपके पेट में जर्बी जमा हो जाता है जिससे आपके शरीर में बैली फैट दिखता है। 

इससे बचाव करने का सबसे आसान तरीका यही है कि अपने आप स्ट्रेस से बचें। जब आप स्ट्रेस से बचना शुरू कर देंगे तब आपका मेटाबोलिज्म तेज होगा जिससे आपका खाना सही से पचेगा। इस तरीके से आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। 

3. शराब पीने से बनता है बैली फैट (Due To Consumption Of Alcohol)

हमारे शराब पीने से शरीर में शुगर बढ़ जाती है जो आगे चलकर बैली फैट का कारण बन जाती है। इसलिए जितना हो सके हमें शराब से दूर रहना चाहिए। इससे हमारा शरीर फिट और फाइन रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Due to stress bad lifestyle dangerous belly fat formed in body health tips in hindi motapa ka karan

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे